फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun-Ketu Conjunction: सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति, मेष सहित 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Thu, 07 Aug 2025 11:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 11:57 AM IST
सार

Sun Transit in Leo: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-केतु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है, जिसे आमतौर पर अशुभ माना जाता है। लेकिन इस बार सूर्य अपनी ही राशि में होने के कारण बेहद मजबूत स्थिति में होंगे, जिससे केतु के नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
Sun-Ketu Conjunction in Leo After 18 Years Big Gains for Aries and 5 Other Signs
Surya Ketu Yuti Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : amarujala

Surya Ketu Yuti: सूर्य और केतु की युति 18 साल बाद सिंह राशि में होने जा रही है। 17 अगस्त को सूर्य का गोचर सिंह राशि में होगा, जो कि उनकी स्वराशि भी है। इसी दौरान केतु पहले से ही सिंह राशि में स्थित हैं, जिससे सूर्य और केतु की युति बनेगी। यह युति करीब 18 साल बाद हो रही है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-केतु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है, जिसे आमतौर पर अशुभ माना जाता है। लेकिन इस बार सूर्य अपनी ही राशि में होने के कारण बेहद मजबूत स्थिति में होंगे, जिससे केतु के नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे।


Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
जब सूर्य प्रबल स्थिति में होते हैं, तो वे अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी संतुलित कर सकते हैं। ऐसे में सूर्य-केतु की यह युति कुछ राशियों के लिए वरदान साबित हो सकती है। विशेष रूप से मेष, सिंह और अन्य कुछ राशियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। इन राशियों के जातकों को इस दौरान करियर में तरक्की, धन लाभ और समाज में सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानें कि इस शुभ योग का लाभ किन-किन भाग्यशाली राशियों को मिलेगा।
Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

Sun-Ketu Conjunction in Leo After 18 Years Big Gains for Aries and 5 Other Signs
नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और इससे उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु की युति पांचवें भाव में बनेगी, जो प्रेम, शिक्षा और रचनात्मकता का भाव होता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में मिठास आएगी और जो लोग अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं, उन्हें परिवार की सहमति मिल सकती है शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के संकेत हैं, खासकर उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और इससे उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती है।

Sun-Ketu Conjunction in Leo After 18 Years Big Gains for Aries and 5 Other Signs
पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा, खासकर रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह युति बहुत खास है, क्योंकि सूर्य अपनी ही राशि में रहेंगे। यह स्थिति न केवल आर्थिक रूप से शुभ है, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पहचान मिलेगी और साथ ही सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा, खासकर रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun-Ketu Conjunction in Leo After 18 Years Big Gains for Aries and 5 Other Signs
रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे और आपकी योजनाएं जमीन पर उतरने लगेंगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति विशेष रूप से आर्थिक और व्यावसायिक लाभ देने वाली है। जिन व्यापारियों को लंबे समय से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, अब उनके रास्ते साफ़ होने लगेंगे। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे और आपकी योजनाएं जमीन पर उतरने लगेंगी। इस दौरान आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है, जो आपके भविष्य को एक नई दिशा देगा। नौकरी हो या व्यापार, यह समय आपके विकास और स्थायित्व का है।

विज्ञापन
Sun-Ketu Conjunction in Leo After 18 Years Big Gains for Aries and 5 Other Signs
इस समय आपकी मेहनत को काम की जगह पर सराहा जाएगा और लोग आपकी मिसाल देने लगेंगे। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य-केतु की युति दसवें भाव में बन रही है, जो कि करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव है। इस समय आपकी मेहनत को काम की जगह पर सराहा जाएगा और लोग आपकी मिसाल देने लगेंगे। आपकी प्रोफेशनल इमेज और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय आप अपने कामों में पूरी अनुशासन और गंभीरता के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके परिवार वाले भी प्रसन्न रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed