फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Thu, 27 Feb 2025 11:07 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

Six Planets Auspicious Yog in Pisces: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और देश-दुनिया की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। 

विज्ञापन
Six Planets Auspicious Yog in Pisces these lucky zodiac signs wil be get benefits
Six Planets Auspicious Yog in Pisces - फोटो : अमर उजाला

Six Planets Auspicious Yog in Pisces: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और देश-दुनिया की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। मान्यता है कि ग्रहों की स्थिति से ही जातक को करियर, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन में शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिषियों की मानें सभी ग्रह अपने एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं और दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर युति बनाते हैं। युति के प्रभाव से कई शुभ योग का निर्माण होता है जिसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में जल्द मार्च माह में ग्रहों की दुर्लभ स्थिति बनने जा रही है। बता दें राहु और शुक्र मार्च माह में पहले से ही मीन राशि मौजूद होंगे। इसके बाद न्याय के देवता शनिदेव भी 29 मार्च 2025 को मीन राशि में एंट्री लेंगे। इतना ही नहीं 27 फरवरी को बुधदेव भी मीन में विराजमान होंगे। वहीं आत्मा के कारक सूर्य भी 14 मार्च को इसी राशि में गोचर करेंगे।



आपको बता दें 28 मार्च 2025 को चंद्रमा भी मीन राशि में आ जाएंगे। इस तरह 29 मार्च 2025 को मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस संयोग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहों की ऐसी स्थिति से कुछ राशि वालों को करियर में सफलता और नौकरी में विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं.....

Six Planets Auspicious Yog in Pisces these lucky zodiac signs wil be get benefits
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
ग्रहों का दुर्लभ संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ हो सकता है। आपको करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों की इस स्थिति से आपके व्यापार की योजनाएं सफल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सारे अटके काम समय से पूरे होंगे। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नए अवसरों में वृद्धि होगी। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

Six Planets Auspicious Yog in Pisces these lucky zodiac signs wil be get benefits
सिनेमा, मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ग्रहों के दुर्लभ संयोग से आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होने के योग है। यदि किसी नौकरी की तालाश में थे, तो वह खत्म होगी। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। कोर्ट के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद नजर आएंगी। इसके अलावा आप घर या कोई अन्य महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। सिनेमा, मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Six Planets Auspicious Yog in Pisces these lucky zodiac signs wil be get benefits
यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
यह समय धनु राशि वालों के लिए कल्याणकारी है। आपको धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। जो लोग व्यापार आदि में हैं उनके लिए कुछ नए अवसर आ सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।  भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।



Gajkesari Rajyog 2025: वृषभ राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed