फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग

Thu, 22 Oct 2026 12:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

Shukra Gochar 2026: शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में तरक्की, कारोबार में मुनाफे और विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, प्रेम जीवन में भी खुशियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, किन तीन राशियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।

विज्ञापन
shukra nakshatra parivartan on 24 october these zodiac will get benefits till 5 december
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र की स्थिति में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। साथ ही इसका खास असर जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों को बढ़ाता है। वर्तमान में वह अपनी ही राशि तुला में विराजमान हैं। यहां रहते हुए शुक्र 24 अक्तूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 5 दिसंबर 2026 तक इस नक्षत्र में रहेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह अवधि विशेष रूप से अनुकूल रह सकती है। इस दौरान नौकरी में नए अवसर, कारोबार में लाभ और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने और लंबे समय से अटके काम पूरे करने के मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


शुक्र अस्त का शुभ प्रभाव: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

Trending Videos
shukra nakshatra parivartan on 24 october these zodiac will get benefits till 5 december
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने और धन लाभ होने की संभावना है। इस समय कोई बड़ी गाड़ी खरीदने की कामना आपकी पूरी होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से जीवन पहले की तुलना में बेहतर हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। 
करवा चौथ को लेकर न हों कन्फ्यूज, ज्योतिषियों ने बताई सही डेट, जानें पूजा मुहूर्त-सरगी से लेकर चंद्रोदय तक का समय

shukra nakshatra parivartan on 24 october these zodiac will get benefits till 5 december
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जीवन में यह समय खुशियां लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके काम आसान हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे। 
रहें अलर्ट: 24 अक्तूबर से इन राशि वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, बुध चलेंगे उल्टी चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra nakshatra parivartan on 24 october these zodiac will get benefits till 5 december
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह अवधि कई नई संभावनाएं लेकर आ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने और अपनी योजनाओं को सफल बनाने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी रहेगा।
 

शनि की सीधी चाल से इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, नौकरी-बिजनेस से लेकर परीक्षा तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed