फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Margi 2022: शुक्र के मार्गी होने पर इन राशि वालों को होगा विशेष फायदा, धन लाभ और तरक्की के संकेत

Fri, 28 Jan 2022 02:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 28 Jan 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
shukra margi 2022 these four zodiac signs will lucly and good impact
शुक्र राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Shukra Margi 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि बदलता है या फिर वक्री से मार्गी होता है इसका विशेष प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका मतलब होता है कि ग्रह सीधी चाल से चलता है। कल 29 जनवरी 2022 को शुक्र ग्रह धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को भोग, विलास, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और संपन्नता के कारक ग्रह माना गया है। जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में सभी तरह सुख की प्राप्ति होती है। आपको बता दें शुक्र अभी धनु राशि में वक्री चाल यानी उल्टी चाल में हैं। जो 29 जनवरी को सायं  6:20 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं उसके बाद वह दूसरी राशि में चले जाते हैं।


ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि के स्वामी माना जाता है। इसके अलावा शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने गए हैं। भौतिक सुख, शोहरत, कला और सौंदर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का मार्गी होना किन राशि के जातकों के जीवन में सुखद बदलाव लाने वाले होंगे इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

shukra margi 2022 these four zodiac signs will lucly and good impact
राशि

मेष राशि
शुक्र का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। आपके लिए इस ग्रह का मार्गी शुभ रहने वाला होगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिस कारण से आपके बिगड़ने वाले कार्य में सही समय पर पूरा हो जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना बहुत अच्छा फल देने वाला होगा। नौकरी में प्रमोशन या फिर नई नौकरी के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है।

shukra margi 2022 these four zodiac signs will lucly and good impact
राशि
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह को वृष राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे में शुक्र ग्रह का उल्टी से सीधी चाल चलने के कारण ऐशोआराम में वृद्धि होगी। धनलाभ के कई मौके आएंगे जिससे आप लग्जरी चीजों में पैसा खर्च करने में कोताही नहीं बरतेंगे। कार्यक्षेत्र में आयी छोटी-मोटी समस्याओं से निकलने में आप सक्षम रहेंगे। बिजनेस में अच्छे सौदे होने से आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों का विदेशों की यात्रा करने का मौका मिल सकता है।  प्रेम संबंधों में समय आपको शानदार ढंग से बीतेगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra margi 2022 these four zodiac signs will lucly and good impact
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में मार्गी हुए शुक्र आपके लिए अच्छी सफलता दिलाएंगे। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन
shukra margi 2022 these four zodiac signs will lucly and good impact
राशि
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में मार्गी शुक्र के शुभ प्रभावस्वरूप सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed