फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: शुक्रदेव करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

Sat, 09 May 2026 03:19 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 09 May 2026 03:19 PM IST
सार

Shukra Gochar 2026: सुख और धन के कारक ग्रह शुक्र 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर से कुछ राशि वालों को बहुत ही अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
shukra gochar venus transit in mithun good impact on these zodiac sign
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2026:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, मान-सम्मान, विवाह और भोग-विलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह की गिनती  शुभ ग्रहों में होती है और ये एक राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं जो 14 मई 2026 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 8 जून तक रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से  किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

 
shukra gochar venus transit in mithun good impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनके साथ नई तरह की साझेदारी बन सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। 

 
shukra gochar venus transit in mithun good impact on these zodiac sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में होगा। जिससे आपको आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। घर-परिवार में इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इस दौरान पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होता हुआ मिल सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar venus transit in mithun good impact on these zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। शुक्र आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। आपके अधूरे काम और लक्ष्य जल्द ही दूर होंगे। इसके अलावा संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ और समर्थन मिलेगा। 
विज्ञापन
shukra gochar venus transit in mithun good impact on these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ और पैतृक संपति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं उनको अवसर मिल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed