फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र गोचर 2026: 64 दिन तक तुला राशि में रहेंगे शुक्र, इन 6 राशियों के प्रेम-करियर और धन में आएगा सुधार

Sat, 29 Aug 2026 01:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 01:42 PM IST
सार

2 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपनी राशि में आने से मालव्य महापुरुष राजयोग भी बनते हैं। हालांकि कुंडली में इस योग का प्रभाव लग्न, भाव और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में जिनके लिए यह गोचर लाभदायक रहने वाला है। 
 

विज्ञापन
shukra gochar in tula rashi 2 september 2026 malavya rajyog effect on zodiac signs
शुक्र का तुला राशि में गोचर 2026 - फोटो : Amar Ujala

शुक्र का तुला राशि में गोचर 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार 2 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए यहां पहुंचने पर उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है। वर्तमान में शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं, जहां उन्हें नीच का माना जाता है। ऐसे में तुला राशि में उनका गोचर प्रेम, विवाह, आर्थिक स्थिति, व्यापार, सुख-सुविधाओं और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। शुक्र करीब 64 दिनों तक तुला में रहेंगे और 3 अक्टूबर को वक्री होंगे।



शुक्र के अपनी राशि में आने से मालव्य महापुरुष राजयोग भी बनते हैं। हालांकि कुंडली में इस योग का प्रभाव लग्न, भाव और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

शुक्र गोचर का प्रभाव
शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, कला, फैशन, वाहन, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। वहीं तुला राशि साझेदारी, संतुलन और कूटनीति से संबंधित है। इसलिए इस गोचर के दौरान रिश्तों में संवाद बेहतर होने, व्यापारिक साझेदारी मजबूत होने और आर्थिक अवसर बढ़ने की संभावना रह सकती है। फैशन, ब्यूटी, मीडिया, डिजाइन, मनोरंजन, होटल, मार्केटिंग और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
 

shukra gochar in tula rashi 2 september 2026 malavya rajyog effect on zodiac signs
मेष राशि - फोटो : amarujala

मेष राशि
शुक्र आपके सातवें भाव में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ सकती है और अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबारियों को नया पार्टनर या महत्वपूर्ण क्लाइंट मिलने के योग हैं।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।

shukra gochar in tula rashi 2 september 2026 malavya rajyog effect on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : amarujala

मिथुन राशि
पंचम भाव में शुक्र का गोचर पढ़ाई, प्रेम और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल रह सकता है। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर होगा। मीडिया, डिजाइन और कंटेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: जरूरतमंद कन्या को सफेद मिठाई दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar in tula rashi 2 september 2026 malavya rajyog effect on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : amarujala

तुला राशि
शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे। इससे आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। हालांकि अनावश्यक खर्च से बचें।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें।
 

विज्ञापन
shukra gochar in tula rashi 2 september 2026 malavya rajyog effect on zodiac signs
धनु राशि - फोटो : amarujala

धनु राशि
शुक्र आपके लाभ भाव में रहेंगे। आमदनी बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं। पुराने संपर्कों से काम मिलने और नेटवर्क मजबूत होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट या इंसेंटिव मिल सकता है।

उपाय: चावल और सफेद मिठाई का दान करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed