Atichari Guru Impact on All Zodiac Signs: 10 जून 2025 से गुरु ग्रह का अस्त होना और उसकी अतिचारी अवस्था में होना वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखा जा सकता है। गुरु को ज्ञान, समृद्धि, धर्म और शुभता का कारक माना जाता है, लेकिन जब यह ग्रह अस्त या अतिचारी अवस्था में होता है, तो इसकी सकारात्मक ऊर्जा क्षीण हो जाती है। इस समय मिथुन राशि में स्थित गुरु ग्रह 6 जुलाई तक अस्त रहेंगे, जिससे राशियों पर इसका सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इसके अलावा, 2025 से 2032 तक चलने वाला गुरु का अतिचारी गोचर भी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर कई बड़े बदलाव और चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे समय में धैर्य, विवेक और आध्यात्मिक उपायों का सहारा लेना जरूरी होगा, ताकि इस अस्थिरता के दौर को समझदारी से पार किया जा सके। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर अतिचारी गुरु का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
2 of 13
आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु ग्रह इस समय आपकी कुंडली के तीसरे भाव में स्थित है और वह नवम (भाग्य, धर्म) एवं द्वादश भाव (मोक्ष, विदेश) का स्वामी है। इसका प्रभाव आपकी सोच, अभिव्यक्ति और यात्राओं पर दिखाई देगा। आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है, साथ ही विदेश यात्रा या विदेश में बसने के योग बन सकते हैं। मीडिया, लेखन, कला और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन इस दौरान किसी सलाहकार से धोखा मिलने की संभावना भी बनी हुई है, अत: किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
3 of 13
अचानक आर्थिक लाभ और हानि दोनों की संभावना बनी हुई है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस समय गुरु आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन, वाणी और पारिवारिक मामलों से जुड़ा है। गुरु आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी है, इसलिए अचानक आर्थिक लाभ और हानि दोनों की संभावना बनी हुई है। निवेश से लाभ हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य संबंधी खर्चे बढ़ सकते हैं। इस समय आपकी आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक विवाद या वाणी की कटुता से भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।
4 of 13
करियर में बदलाव की संभावना है, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु आपके लग्न (प्रथम भाव) में स्थित है, जो आपकी पहचान, व्यवहार और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साथ ही वह सप्तम (विवाह, साझेदारी) और दशम (कर्म, करियर) भाव का स्वामी है। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन साथ ही अहंकार भी बाधा बन सकता है। निजी और पेशेवर रिश्तों में विवाद की संभावना है, विशेषकर पार्टनर के साथ। करियर में बदलाव की संभावना है, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
5 of 13
खर्चों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना पड़ेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुरु ग्रह आपके द्वादश भाव में है, जो खर्च, विदेश और अस्पताल से जुड़ा होता है। गुरु नवम और षष्ठम भाव का स्वामी है, इसलिए खर्चों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना पड़ेगा। कुछ जातक विदेश यात्रा या वहां कामकाज के सिलसिले में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में दबाव बढ़ेगा, प्रतियोगिता में सफल होने के लिए मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें।