Shukra Gochar In Kark Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। मान्यता है कि, जब भी शुक्र गोचर करते हैं, तो इसका शुभ प्रभाव व्यक्ति के प्रेम जीवन खुशियां, आर्थिक स्थिति में सुधार और आकर्षण में वृद्धि लेकर आता है। वर्तमान में वह मिथुन में विराजमान हैं, जिससे कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। लेकिन जल्द वह अगली राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र 8 जून 2026 को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और यहां शुक्र भावनाओं, रिश्तों पर गहरा असर डालेंगे। ऐसे में किन राशियों को इससे लाभ होगा, आइए जानते हैं।
2 of 4
Shukra Gochar In Kark Rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। शुक्र आपकी कुंडली के चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिसे सुख, माता, वाहन, संपत्ति के योग बनेंगे। आपको विशेष परिणाम व्यापार में हासिल हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी संतुलित और खुश महसूस करेंगे।
3 of 4
Shukra Gochar In Kark Rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिसे आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नई नौकरी और लोगों से मिलकर आत्मविकास महसूस होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील या नए अवसर का लाभ मिल सकता है। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा और मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है।
June Grah Gochar: जून माह में कई बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
4 of 4
Shukra Gochar In Kark Rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर रिश्तों और करियर दोनों मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। शुक्र आपकी कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। सातवां भाव विवाह, साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़ा माना जाता है। इसलिए पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। प्रेम विवाह की कामना भी पूरी हो सकती है। जो लोग लंबे समय से रिश्तों में तनाव का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को साझेदारी से लाभ हो सकता है।
Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कारण
June Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा जून, नौकरी-यात्रा और लाभ के मिलेंगे अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।