फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कारण

Mon, 25 May 2026 11:24 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 25 May 2026 11:24 AM IST
सार

Nautapa 2026: इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। लगभग 9 दिनों तक चलने वाली इस अवधि में भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाएं हैं। वहीं ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि इस दौरान कई स्थानों पर तेज गर्म हवाएं और असहनीय तापमान देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Nautapa 2026 25 may to 2 june what we do During Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nautapa 2026: 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा का प्रभाव रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अवधि वर्ष के सबसे अधिक गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिनी जाती हैं। मान्यता है कि, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती हैं। इस दौरान सूर्य का तेज और अग्नि तत्व अत्यधिक सक्रिय हो जाता है, जिसका सीधा असर पृथ्वी और मौसम पर देखने को मिलता है। कहा जाता है कि, नौतपा के दिनों में सूर्य की किरणें अधिक प्रखर होकर धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। यही वजह है कि इस समय भीषण गर्मी और तेज लू का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, नौतपा के दिनों में किन कार्यों को करना चाहिए।


Nirjala Ekadashi Vrat 2026: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत ? जानें तिथि से लेकर व्रत पारण तक की जानकारी

Trending Videos
Nautapa 2026 25 may to 2 june what we do During Nautapa in hindi
Nautapa - फोटो : adobe stock

क्या है इसका ज्योतिष कारण
ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य देव वृषभ राशि में स्थित होकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब धरती पर अग्नि तत्व का प्रभाव बढ़ने लगता है। दरअसल, रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा है, जो शीतलता के कारक है। जबकि सूर्य अग्नि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में अग्नि और ताप का यह संयोग वातावरण में तीव्र गर्मी पैदा करता है। इसका खास असर देश-दुनिया पर नजर आता है। मान्यता है कि, नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें अधिक तीक्ष्ण हो जाती हैं और उनका प्रभाव सीधे पृथ्वी पर पड़ता है। यही कारण है कि इन दिनों तापमान अचानक बढ़ने लगता है, लू चलती है और प्रकृति तपने लगती है। 
Navpancham Yog: शुक्र और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, जून में 5 राशियों को मिलेगी धन और सफलता
Surya Nakshatra Gochar: जून में सूर्य करेंगे राहु नक्षत्र में प्रवेश , चार राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Nautapa 2026 25 may to 2 june what we do During Nautapa in hindi
Nautapa - फोटो : adobe stock

जल और मटके का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के दौरान भीषण गर्मी होती हैं। इसलिए इन दिनों में प्यासे लोगों को ठंडा जल पिलाना, मटका दान करना या राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इससे सूर्य दोष शांत होता है। साथ ही भाग्योदय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 25 may to 2 june what we do During Nautapa in hindi
Nautapa - फोटो : istock

सूर्य देव की उपासना
ज्योतिषियों के अनुसार, नौतपा के दौरान प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। इस दौरान जल में लाल फूल, रोली या अक्षत डालकर अर्घ्य देने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होती है।
Vaidhriti Yog 2026: जून में वैधृति योग से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
Nautapa 2026 25 may to 2 june what we do During Nautapa in hindi
Nautapa - फोटो : freepik

पौधारोपण
ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के दौरान पौधे लगाना विशेष फलदायी माना गया है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि पुण्य कर्म भी माना जाता है। पीपल, नीम, बरगद या फलदार पौधे लगाने से सूर्य से जुड़ी अशुभता कम होती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed