June Planetary Alignment 2026: कुछ दिनों बाद जून माह की शुरुआत होने वाली है। महीने की शुरुआत में गुरु का कर्क राशि में गोचर होने वाला है, जो कई राशियों के भाग्य को चमका सकता है। इसके अलावा कुछ समय बाद शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं जून के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर बुद्धि, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र से जुड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं। फिर सेनापति मंगल का वृषभ राशि में गोचर भी जून में होगा।
बुध भी कर्क राशि में गोचर करते हुए विशेष संयोग का निर्माण करेंगे। इन बड़े ग्रह परिवर्तनों के बीच चंद्रमा भी लगातार राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, जून में ग्रह-नक्षत्रों की ये स्थितियां 12 राशियों पर प्रभाव डालने वाली हैं। हालांकि, कुछ राशियों को जून में कई लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही समय भी कल्याणकारी साबित होगा। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Surya Nakshatra Parivartan 2026: 25 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर में आएगा बड़ा उछाल
Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कारण
2 of 4
June Planetary Alignment 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
जून का महीना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। गुरु और शुक्र की शुभ स्थिति आपको कई लाभ दिला सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और विवाह-संतान से जुड़ी परेशानियां कम होती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। धन संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। कॉलेज या किसी कंपनी में काम करने का सपना आपका पूरा होता हुआ नजर आएगा। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं कम हो सकती हैं।
Vaidhriti Yog 2026: जून में वैधृति योग से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
3 of 4
June Planetary Alignment 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए जून कई खुशखबरी लेकर आ सकता है। सूर्य और मंगल का प्रभाव आपके आत्मबल को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। घर , वाहन या किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। विवाह के लिए योग्य साथी का प्रस्ताव आ सकता है। शॉपिंग करने जा सकते हैं। जो लोग भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
Shani Nakshtra Parivartan 2026: शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन, अक्तूबर तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान
4 of 4
June Planetary Alignment 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय नई उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है। ग्रहों की शुभ स्थिति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समय आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझ कर लिया गया फैसला लाभ दे सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और पुराने प्रयास अब सफलता में बदलते दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
Budh Uday: 23 मई को बुध होंगे उदय, इन 5 राशियों को मिल सकती है नौकरी और व्यापार में सफलता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।