Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope: अगस्त में चार बार बदलेगी शुक्र की चाल, इन राशि वालों को करियर में मिलेगी मनचाही सफलता

Fri, 25 Jul 2025 12:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 25 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

Shukra Gochar In August 2025: शुक्र का एक ही माह में तीन बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन करना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है, आइए इनके नाम जानते हैं... 

विज्ञापन
shukra gochar in august 2025 impact on zodiac sign know august horoscope
Shukra Gochar In August 2025 - फोटो : freepik

Shukra Gochar In August 2025: अगस्त माह ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शुक्र अपनी चाल में चार बार परिवर्तन करेंगे। वह 1 अगस्त 2025 को सुबह 3 बजकर 51 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 12 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। फिर 21 अगस्त को सुबह भौतिक सुख के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वह मिथुन से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। यही नहीं कर्क में रहते हुए शुक्र 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में शुक्र का एक ही माह में तीन बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन करना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। चूंकि शुक्र सुख, सौंदर्य, विवाह, कला, प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह है, इसलिए जातकों को इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लाभ की प्राप्ति संभव हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जान लेते हैं।

Trending Videos
shukra gochar in august 2025 impact on zodiac sign know august horoscope
आपके लिए किसी का प्रेम प्रस्ताव आने की संभावनाएं हैं। वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी होगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर भी प्राप्त होगा। कला में निखार आएगा, जिससे घर परिवार में एक अच्छी छवि का निर्माण होगा।

आपके लिए किसी का प्रेम प्रस्ताव आने की संभावनाएं हैं। वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी होगी। कारोबार में भी आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के सीनियर उन पर मेहरबान रहेंगे। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता

shukra gochar in august 2025 impact on zodiac sign know august horoscope
कई वर्ष से नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के जीवनसाथी से रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर किसी नए व्यापार की आप शुरुआत कर रहे थे, तो सफल होने की पूरी संभावनाएं हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे, तो भी आपकी यह मनोकामना पूरी होगी।

कई वर्ष से नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है।  करियर-कारोबार में मनचाही सफलता से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साइड प्रोजेक्ट से भी आमदनी बढ़ सकती है।

Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar in august 2025 impact on zodiac sign know august horoscope
आप अपने कार्यों को सकारात्मक भाव से करते हुए मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी रहेगा। आपको किसी खास का प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। व्यक्तित्व में निखार आने से लोगों पर आपकी अच्छि छाप रहेगी। करियर-कारोबार में आ रही दिक्कतें भी दूर होंगी।

आप अपने कार्यों को सकारात्मक भाव से करते हुए मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। इस दौरान आपकी लाइफ पार्टनर के साथ भी शानदार ट्यूनिंग रहेगी। कार्य विशेष के लिए की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। 
 

Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed