फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल

Fri, 25 Jul 2025 11:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

Sun Transit in August: 3 अगस्त को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर होगा, और अंत में 30 अगस्त को वे पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Surya Gochar in August Sun Transit Impact On Zodiac Sign horoscope Prediction in Hindi
सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock

Surya Gochar Impact On Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगस्त 2025 में सूर्य देव अपनी गति में तीन बार बदलाव करेंगे, जो न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव लाएगा। 3 अगस्त को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर होगा, और अंत में 30 अगस्त को वे पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पहुंचेंगे। इस दौरान सूर्य देव की यह लगातार चाल बदलना कुछ राशियों के लिए भाग्य में नई चमक और अवसर लेकर आएगा।


Khappar Yog: सूर्य और मंगल बना रहे हैं खप्पर योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
सूर्य देव के इन गोचरों से कई राशियों के लिए आकस्मिक धनलाभ, करियर में उन्नति और विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। यह समय उनके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, जब उनका जीवन सकारात्मक बदलावों से भर जाएगा। इस अवधि में ग्रहों की अनुकूल स्थिति का पूरा लाभ उठाकर वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत इन प्रभावों से खुलकर चमकेगी।
Surya Gochar 2025: 3 अगस्त से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर

Surya Gochar in August Sun Transit Impact On Zodiac Sign horoscope Prediction in Hindi
कारोबारियों के लिए यह समय व्यापार में तेजी लाने वाला है - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य देव की ये तीन बार की चाल में बदलाव आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा। क्योंकि सूर्य आपकी लग्न राशि पर संचरित होगा, इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और कार्य करने की शैली प्रभावशाली होगी। कारोबारियों के लिए यह समय व्यापार में तेजी लाने वाला है, पुराने नुकसान भी भरपाई हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सुधार होगा और शादीशुदा व्यक्तियों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही, समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Surya Gochar in August Sun Transit Impact On Zodiac Sign horoscope Prediction in Hindi
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे और प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य देव की तीन बार चाल में बदलाव आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ साबित होगा। सूर्य आपकी कुंडली में आय और लाभ के स्थान पर संचरित होगा, जिससे आपकी इनकम में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नए स्रोतों से धन अर्जित होने के अवसर बनेंगे और निवेश से लाभ के भी मजबूत योग हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे और प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी में भी सफलता मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का मार्ग खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar in August Sun Transit Impact On Zodiac Sign horoscope Prediction in Hindi
बिजनेसमैन विरोधियों और बाधाओं से मुक्त होकर अपने कारोबार का विस्तार कर पाएंगे। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य देव की अगस्त में तीन बार चाल बदलना अत्यंत लाभप्रद साबित होगा। सूर्य का कर्म भाव पर संचरण आपके कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की के संकेत देता है। इस समय आपके पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं, जो खासकर व्यापारियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। बिजनेसमैन विरोधियों और बाधाओं से मुक्त होकर अपने कारोबार का विस्तार कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और कार्यस्थल पर वरिष्ठ व जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा पिता या परिवार के मुखिया के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे, जिससे मानसिक संतोष और सहयोग मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed