फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlakshmi Rajyog 2024: 12 साल बाद एक ही राशि में आएंगे शुक्र और गुरु, इन तीन राशियों को मिलेगी सफलता

Mon, 22 Apr 2024 11:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Gajlakshmi Rajyog 2024 Guru Shukra Yuti after 12 years these zodiac signs may get success
गजलक्ष्मी राजयोग 2024 - फोटो : amar ujala

Gajlakshmi Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन के साथ कई बार ग्रहों की युति का भी निर्माण होता है, जिसका अर्थ है कि एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रह उपस्थित होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, जहां 01 मई को गुरु ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे वहीं दूसरी ओर 19 मई को शुक्र ग्रह भी अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि में 12 वर्ष के अंतराल के बाद गुरु और शुक्र की युति हो रही है। इसके साथ ही गजलक्ष्मी योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं क्या है गजलक्ष्मी राजयोग और किन राशियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है।



देवगुरु बृहस्पति का 1 मई से वृषभ राशि में गोचर : जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Mars Transit 2024: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों को हो सकता है फायदा

Gajlakshmi Rajyog 2024 Guru Shukra Yuti after 12 years these zodiac signs may get success
गजलक्ष्मी राजयोग 2024 - फोटो : amar ujala

गजलक्ष्मी राजयोग क्या है 
जब देवगुरु बृहस्पति और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह जब एक दूसरे के केंद्र भाव में हो, आमने सामने या पहले हों, या पहले, चौथे और सातवें भाव में हो तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। गजलक्ष्मी राजयोग के बनने साल 2024 कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। इन राशियों के लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और तगड़ा सैलरी इंक्रीमेंट भी हो सकता है। 

Gajlakshmi Rajyog 2024 Guru Shukra Yuti after 12 years these zodiac signs may get success
गजलक्ष्मी राजयोग 2024 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकोंब को गजलक्ष्मी राजयोग से लाभ प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के साथ आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करेंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप ही फल प्राप्त होगा। व्यापार क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावनाएं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlakshmi Rajyog 2024 Guru Shukra Yuti after 12 years these zodiac signs may get success
गजलक्ष्मी राजयोग 2024 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को  गुरु और शुक्र की युति से विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से आय के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा और इसके साथ ही आप परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार क्षेत्र में भी आपको लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं। आपको  मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन
Gajlakshmi Rajyog 2024 Guru Shukra Yuti after 12 years these zodiac signs may get success
गजलक्ष्मी राजयोग 2024 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
गजलक्ष्मी राजयोग से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। गुरु और शुक्र की युति से आपको आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रेम संबंधी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। जातकों को आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आपका जो धन काफी समय से रुका हुआ है वह भी वापस मिल सकता है।  कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed