फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2024: शुक्रदेव करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों का बदल सकता है भाग्य

Sat, 24 Aug 2024 11:31 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Shukra Planet Transit In Kanya Zodiac These Zodiac Sign Get More Profit And Benefits
शुक्र गोचर 2024 - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 24 अगस्त की मध्यरात्रि पश्चात 01 बजकर 16 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 18 सितंबर की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है, अतः इनका प्रभाव काफी मिश्रित रहेगा, विशेष करके बृषभ और तुला राशि वालों के लिए तो ये बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


Shukra Gochar 2024 Shukra Planet Transit In Kanya Zodiac These Zodiac Sign Get More Profit And Benefits
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। 
Shukra Gochar 2024 Shukra Planet Transit In Kanya Zodiac These Zodiac Sign Get More Profit And Benefits
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Shukra Planet Transit In Kanya Zodiac These Zodiac Sign Get More Profit And Benefits
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले तो हल होंगे ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों अथवा सरकारी विभागों में नौकरी के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो दोनों विधाओं में सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Shukra Planet Transit In Kanya Zodiac These Zodiac Sign Get More Profit And Benefits
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र आपको बेहतर परिणाम ही दिलाएंगे। इस समय आप में आलस्य की स्थिति बढ़ेगी  किंतु वह अधिक समय तक रहे नहीं रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed