Shukra Gochar 2023: 7 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को होगा अच्छा मुनाफा
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके एकादश भाव यानी कि लाभ स्थान पर होगी। शुक्र का ग्रह गोचर आपके वैवाहिक और प्रेम के जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय अगर आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह का कोई प्रस्ताव देना चाहते हैं तो आपका प्रस्ताव माना जा सकता है। इस समय आपको विपरीत लिंग के लोगों से फायदा मिलने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है और आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र दशम और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके लग्न में ही होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके सप्तम भाव यानी की पत्नी के घर पर होगी। शुक्र के इस भाव में गोचर के कारण इस समय आपकी वाणी काफी मधुर होगी और आप अपनी वाणी के दम पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। इस समय कार्यस्थल पर आशातीत सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं और आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी महिला के सहयोग से आपको कोई बड़ा पद भी प्राप्त हो सकता है। इस समय जो अविवाहित जातक हैं उनके विवाह का प्रस्ताव सामने आ सकता है। भाई बहनों से भी फायदा होगा और आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और एकादश भाव यानी कि लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके भाग्य स्थान यानी कि नवम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके तीसरे भाव यानी कि साहस और पराक्रम के घर पर होगी। शुक्र के इस भाव में गोचर के कारण आपको अपने गुरुओं और पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी यात्राएं सफल होगी। इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और काफी समय से किसी निवेश की राह देख रहे थे तो अब आपको वह निवेश मिल सकता है। इस समय अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो भी अनुकूल समय है। आपको इस समय किसी स्त्री के सहयोग से कोई बड़ी डील मिल सकती है।