फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2023: शुक्र का कर्क राशि में हुआ गोचर, सभी 12 राशियों के ऊपर कैसा होगा इसका असर

Wed, 31 May 2023 11:32 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 31 May 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit In Cancer On 30 May Bring Good Luck For These Zodiac Sign
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र अपनी मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके 30 मई की रात्रि 7 बजकर 38 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 7 जुलाई तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 


June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
Shukra Gochar 2023 Venus Transit In Cancer On 30 May Bring Good Luck For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भावमें गोचर करते हुए शुक्रका प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दिया गया धन भी वापस मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन आदि का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकारके विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। वैवाहिक वार्ता भी सफल होगी।
Shukra Gochar 2023 Venus Transit In Cancer On 30 May Bring Good Luck For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव शुभ फल कारक ही रहेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। योजनाओं को गोपनीय रखें तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit In Cancer On 30 May Bring Good Luck For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। ट्रेडिंग के कार्यों में विशेष सफलता के योग बनेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं प्रतियोगितामें बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय भी समय बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit In Cancer On 30 May Bring Good Luck For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र अच्छा और सुखद प्रभाव दिखाएंगे। लगभग सभी क्षेत्रों में सफलता के नए द्वार खुलेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed