फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2023: जून महीने में शनि का वक्री होना इन 4 राशि वालों के जीवन में ला सकता है परेशानियां

Mon, 29 May 2023 01:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 May 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Know Negative Impact on These Four Zodiac Signs Full Details
shanidev: शनि की वक्री चाल से कुछ राशि वालों के ऊपर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

Shani Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को क्रूर ग्रह माना गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और कुछ पर शनि की ढैय्या लग जाती है। मौजूदा समय में शनि अभी स्वराशि में कुंभ में विराजमान हैं और अब इसके बाद ये कुंभ राशि में रहते हुए 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री अवस्था में हो जाएंगे। शनि इस अवस्था में 4 नवंबर तक रहेंगे। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि वालों के ऊपर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि की उल्टी चाल से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। 

Shani Vakri 2023 Know Negative Impact on These Four Zodiac Signs Full Details
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
17 जून से 4 नवंबर तक शनि की उल्टी चाल से मेष राशि के जातकों के लिए उनके जीवन में काफी विपरीत असर डालने वाला समय साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कार्य में तरह-तरह की बाधाएं आएंगी। काम का बोझ आपके ऊपर साफ तौर पर देख सकेगा। नौकरी पेशा जातकों क लिए यह दौर काफी उथल-पुथल से भरा रहने वाला हो सकता है। व्यापार में आपको घाटा लग सकता है। 
Shani Vakri 2023 Know Negative Impact on These Four Zodiac Signs Full Details
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनि का वक्री होना आपकी राशि से आठवें भाव में हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना अशुभ साबित हो सकता है। आर्थिक परेशानियों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार में अगर कोई बड़ी डील करने जा रहे हैं तो आपको इसमें अपना कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। आपको कुछ विपरीत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के बारे में अभी ज्यादा न सोचें।

Weekly Horoscope (29 May-04 June): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Know Negative Impact on These Four Zodiac Signs Full Details
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा संकेत नहीं है। इस दौरान आपकी मानसिक और आर्थिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है। आपको कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। कहीं की यात्रा के दौरान आपको बहुत ही सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Know Negative Impact on These Four Zodiac Signs Full Details
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शनिदेव वक्री चाल आपकी राशि में ही चलेंगे। ऐसे में आपके लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी रहने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय बहुत ही सूझबूझ के साथ आपको करना है। अचानक से लिया गया निर्णय आपके पक्ष में नहीं रहेगा। सेहत के बारे में आपको सावधान रहना होगा। जो लोग किसी के साथ संबंध में हैं उन्हें थोड़ा संभलकर चलना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed