फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Uday 2023 : कुंभ राशि में शनि देव का उदय, इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Wed, 01 Mar 2023 12:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है। - फोटो : अमर उजाला
Shani Dev 2023: शनिदेव को क्रूर ग्रह के साथ न्यायाधिपति और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में सबसे ज्यादा समय तक रहते हैं जिस कारण से जिन लोगों पर इनका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है उनके ऊपर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढ़ाई वर्षों तक समय लगाते हैं। वहीं जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती लगती है उनका जीवन काफी परेशानियों के साथ बीतता है लेकिन वहीं अगर किसी जातक की राशि में अगर शनि शुभ है तो वह व्यक्ति को हर तरह की सुख-सुविधा का लाभ प्रदान करते हैं। 
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky
shanidev
शनिदेव अभी कुंभ राशि में मौजूद हैं और अस्त हैं। शनि 06 मार्च 2023 को रात के 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए उदय जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में किसी ग्रह के अस्त होने का मतलब ग्रह सूर्य के काफी नजदीक आ जाता है जिस कारण से अपनी पूरी क्षमता से प्रभाव नहीं डाल पाता है। शनिदेव के उदय होने पर इसका असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। इस बार शनि के उदय होने पर कुछ राशियों के ऊपर इसका शुभ प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशिचक्र की सबसे पहले राशि होती है और इसके स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मेष राशि वालों के लिए शनि का कुंभ राशि उदय होना बहुत ही शुभ रहेगा। आपके जो काम पिछले कई दिनों से रुके हुए थे अब उसमें प्रगति देखने को मिलेगी। करियर के लिए लिहाज से शनि का उदय होना लाभकारी रहने वाला है। बिजनेस में अच्छी डील प्राप्त होगी। परेशानियों से छुटकार मिलेगा। संतान का सुख और परिवार में सुख-शांति रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में उदय होना किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। 06 मार्च के बाद से अब आपके हर एक काम में आपको अनुकूल परिणाम देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण धन लाभ और कार्यों में अच्छी सफलता के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के संकेत है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी और कोई धार्मिक गतिविधियां में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि का कुंभ राशि में उदय होना शुभ संकेत है। करियर के लिहाज से आपको अब से कई जगहों से अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके हित में रहेंगे। व्यापार में कोई नई चीज का विस्तार करने का मौका मिलेग। वहीं जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए पदोन्नति और धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed