ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि किसी भी व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देता है। पिछले महीने 24 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि में मकर में आ चुके हैं जो ढ़ाई साल तक इसी राशि में बैठे रहेंगे। शनि भले ही इस राशि में बैठे हों लेकिन इन पांच राशियों को नौकरी और धन से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर में बैठें हैं शनि लेकिन संभलकर रहें ये राशि वाले, पैसे और नौकरी में बढ़ सकती है परेशानी
मेष
आप मेहनती बनेंगे, लेकिन इसके साथ ही आपका संघर्ष भी बढ़ जाएगा। अप्रैल तक का समय नए कार्य के लिए शुभ है। वहीं 11 मई को शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ नहीं होगा। आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। जिस लाभ की आशा कर रहे थे वह भी समय से नही मिल पायेगा।
वृष
कार्य-स्थल में मेहनत अधिक होने के बाद लाभ के आसार कम नज़र आ रहे हैं। सब्र और धैर्य से ही काम करें तो बेहतर रहेगा। प्रमोशन के बारे सोच रहे हैं तो ये शनि का गोचर अभी और इंतज़ार करवायेगा। नई नौकरी के लिए भी साल की शुरुआत ही बेहतर रहेगी साल के मध्य में आ कर कोई बदलाव न करें।
शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
मिथुन
आपको नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ सकती है जिससे कुछ समय के लिए आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैय्या के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। आप विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही जमीन जायदाद के मामलों में अच्छी खबर भी मिल सकती है।
कर्क
आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। जो लोग बिजनेस आदि कर रहे हैं उनके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का वक्त होगा। नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन का भी योग दिखाई दे रहा है।
शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक