शनि बीते 29 अप्रैल 2022 को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद 5 जून को ही कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है, इसी कारण से इनका प्रभाव जिन जातकों पर पड़ता है काफी देर तक रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव जब किसी एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो लगभग उस राशि में ये ढाई साल तक रहते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफल दाता ग्रह माना गया है। यह व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए अच्छे या बुरे कर्म के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। 29 अप्रैल 2022 को शनिदेव कुंभ राशि में करीब 30 वर्ष बाद दोबारा प्रवेश किया है। जहां पर ये आगामी 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। शनिदेव कुंभ राशि में साल 2024 तक रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि की अपनी यात्रा आरंभ कर देंगे। शनि के राशि बदलने पर कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय़्या लग जाती है जिस कारण से व्यक्ति के जीवन में कष्ट बढ़ जाते हैं। वहीं कुछ राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान भी हो जाते हैं। आज हम आपको साल 2024 तक शनिदेव किन राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा मेहरबान रहेंगे उसकी चर्चा करेंगे।
{"_id":"629f25994a43dd53141acce0","slug":"shani-transit-in-kumbh-rashi-according-to-astrology-good-sign-of-these-3-zodiac-till-end-year-of-2024","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Dev: इन राशियों पर 2024 तक मेहरबान रहेंगे शनिदेव, धन और पद-प्रतिष्ठा में होगा इजाफा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Dev: इन राशियों पर 2024 तक मेहरबान रहेंगे शनिदेव, धन और पद-प्रतिष्ठा में होगा इजाफा
Tue, 07 Jun 2022 05:45 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है।
- फोटो : iStock
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि चक्र में मेष राशि सबसे पहले आती है। शनि का गोचर आपकी कुंडली के 11वें भाव में हुआ है ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा बीतेगा। कुंडली का 11वां भाव धन और इनकम का होता है। ऐसे में साल 2024 तक मेष राशि के जातकों को नौकरी में धन लाभ, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और रुतबे में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आय के अच्छे रास्ते खुलकर सामने आएंगे। कारोबार करने वाले जातकों का अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनिदेव का गोचर आपकी कुंडली से 10 वें भाव में हुआ है। ऐसे में साल 2024 तक कोई बड़ी परेशानियों में धिरने वाले नहीं हैं। आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार कुंडली का 10 वां भाव कर्मक्षेत्र और नौकरी का कहलाता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्च्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। करियर में आपको अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। यश और कीर्ति चारो तरफ छाए रहेगा। शत्रुओं का नाश होगा और कोर्ट कचहरी में आपको विजय प्राप्ति होगी।

Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के ऊपर चल रही साढ़ेसाती अब खत्म हो चुकी है। कार्यों में अब आ रही बाधाएं अब दूर होंगे। धन कमाने के अच्छे और अनुकूल अवसर प्राप्ति होंगे। व्यापार में मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में इजाफा देखने को मिलेगा जिससे आपके का मनोब काफी ऊंचा रहेगा।

Shani Amavasya
- फोटो : Instagram
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
- ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार पीपल पर जल चढ़ाने व तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
- शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के चलते पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसकी परिक्रमा करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। वहीं सुख-शांति में वृद्धि के लिए इस दिन पीपल का वृक्ष रोपना बहुत अच्छा माना गया है।
- शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है।
- शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। शनि दोष की शांति के लिए शिवजी पर काले तिल मिले हुए जल से 'ॐ नमः शिवाय'का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना चाहिए।
- शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए एवं गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं।
- शनिदेव,हनुमानजी की पूजा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं,इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।