फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Rahu Yuti 2025: साल 2025 में इन तीन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बन रहा है पिशाच योग

Mon, 18 Nov 2024 04:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 18 Nov 2024 04:55 PM IST
सार

Shani Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह जातकों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं।

विज्ञापन
Shani Rahu Yuti 2025 these zodiac signs will face problam
Shani Gochar 2025 - फोटो : Amar Ujala

Shani Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह जातकों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं। उन्हें धीमी गति से चलने वाला ग्रह भी कहा जाता है, और वह एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार हाल ही में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं और अब वह साल 2025 में गोचर करेंगे। पंचांग के आधार पर शनि 29 मार्च 2025 को रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन में राहु और शनि की युति हो रही है, जिससे पिशाच योग बन रहा है। इस योग से कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान और व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।


 

Shani Rahu Yuti 2025 these zodiac signs will face problam
Shani Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार राहु और शनि की युति से बना पिशाच योग इस राशि के सप्तम भाव से बनने जा रहा है। इसलिए निवेश संबंधी कार्य करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से लाभ न मिलने पर तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Shani Rahu Yuti 2025 these zodiac signs will face problam
Shani Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मकर राशि
पिशाच योग मकर राशि के तीसरे भाव से बनने वाला है। इसलिए कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में मनचाहा लाभ न मिलने के कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा कोई बीमारी हो सकती है। दोस्त या पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि गोचर इस राशि पर डालेगा सकारात्मक प्रभाव
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Rahu Yuti 2025 these zodiac signs will face problam
Shani Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मीन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय मीन राशि के लिए कठिन साबित होगा। कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शनि और राहु की युति आपकी सेहत को प्रभावित करेगी। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी, जिस कारण अन्य कार्य भी प्रभावित होंगे। नौकरी और व्यापार कर रहे लोगों को कार्य में अधिक सावधानी बरतनी होगी।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed