फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Ji Ki Priy Rashi: भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय हैं ये चार राशियां, बनी रहती है हमेशा कृपा

Mon, 18 Nov 2024 01:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 18 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

lord shiva favourite zodiac sign: वैसे तो रोजाना घरों में महादेव की पूजा की जाती है परंतु सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से साधक की सभी समस्याओं का समाधान होता है।

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign know Shiv ji Ki Priy Rashi
भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : freepik

lord shiva favourite zodiac sign: वैसे तो रोजाना घरों में महादेव की पूजा की जाती है परंतु सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से साधक की सभी समस्याओं का समाधान होता है। मान्यता है कि सोमवार के दिन ही चंद्र देव ने शंकर जी की विधिनुसार पूजा की थी, जिससे प्रसन्न महादेव ने उन्हें निरोगी काया का वरदान दिया था।



धार्मिक ग्रंथों में भी सोमवार का दिन शिव भक्ति के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि सच्चे भाव से इस दिन पूजा पाठ व उपवास किया जाए तो साधक को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यूं तो सभी भक्तों पर भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाते हैं। परंतु कुछ राशियां ऐसी हैं, जो उन्हें अति प्रिय है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार महादेव अपनी प्रिय राशियों की सदैव रक्षा करते हैं और उन्हें हर मुश्किल से बचाते हैं। ऐसे में इन राशियों के नाम जानते हैं।

lord shiva favourite zodiac sign know Shiv ji Ki Priy Rashi
भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से इन्हें करियर में सफलता प्राप्त होती हैं, और व्यापार में भी धन लाभ के योग बनते हैं।

lord shiva favourite zodiac sign know Shiv ji Ki Priy Rashi
भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। शिव जी की कृपा से इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से महादेव प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign know Shiv ji Ki Priy Rashi
भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
मकर महादेव की प्रिय राशियों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और शनि भोलेनाथ को अपना आराध्य मानते हैं। इसलिए इन राशि के लोगों पर शंकर जी की विशेष कृपा बनी रहती हैं। इससे इनके भौतिक-सुखों में भी वृद्धि होती हैं।

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign know Shiv ji Ki Priy Rashi
भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि महादेव की प्रिय राशि है। इन लोगों पर महादेव की कृपा बनी रहती है, जिससे इन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती हैं। माना जाता है कि यदि यह नियमानुसार भोलेनाथ की पूजा करें, तो इन्हें मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed