ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि की धीमी चाल से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं और रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्दी ही शनिदेव वक्री चाल से चलते हुए नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त को शनि शाम 07 बजकर 45 मिनट पर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करने जा रहे हैं। 9 अक्तूबर तक शनि इस नक्षत्र के पहले पद में विराजमान रहेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है।
2 of 6
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कोई नया अवसर मिल सकता है। व्यापार में अच्छी डील होने की संभावना है। आने वाले समय में धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा।
3 of 6
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशी के पल मिलेंगे। लेकिन इस दौरान आपको लेन-देन के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए नक्षत्र पद परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। अतिरिक्त आय के नए-नए मौके मिलेंगे।
5 of 6
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेन-देन में आपको संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।