Guru In Kark Rashi 2026: ज्योतिष में सूर्य जहां आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं, वहीं गुरु भाग्य, ज्ञान-सफलता और उन्नति के ग्रह हैं। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति की किस्मत और जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहरा असर डालता है। यही नहीं, गुरु अपने गोचर से भी राशियों को लाभ और सफलता प्रदान करते हैं। वर्तमान में वह कर्क राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं, इसलिए उन्हें अधिक बलवान और शुभ माना गया है। गुरु यहां 31 अक्तूबर तक बने रहेंगे। ऐसे में अक्तूबर तक का यह समय कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही उनका असर जातकों के भाग्य को भी मजबूत बना सकता है। इस दौरान नौकरी, परीक्षा और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होने के योग भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए इन भाग्यशाली राशियों के नाम जानते हैं।
Guru In Kark Rashi 2026: अक्तूबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा लाभकारी, नौकरी-परीक्षा में भाग्य देगा साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:17 PM IST
सार
Guru In Kark Rashi 2026: गुरु के कर्क में होने से कुछ राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। साथ ही संतान और यात्राओं से जुड़ी बाधाओं से भी राहत मिलने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अक्तूबर तक किन राशि वालों के लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन