फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि अब कुंभ राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें किसके लिए रहेंगे शुभ और किसके लिए अशुभ ?

Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

साल के अंत से पहले शनि मार्गी होने वाले हैं। शनि 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं।

विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi from 15 november 2024 these zodiac sign will be lucky and these are unlucky
शनि 15 नवंबर से मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2024:  शनि न्याय और कर्मकारक ग्रह माने जाते हैं। यह जातकों को अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल और बुरे कर्म करने पर बुरा फल प्रदान करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव आम लोगों के जीवन से लेकर देश-दुनिया पर पड़ता है। शनि ढाई वर्षों में राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं, जिसका प्रभाव भी पड़ता है। शनि 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं। शनि जब भी अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तो ज्यादातर राशियों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं, हालांकि कुछ राशि वालों के लिए शनि की चाल परेशानियां भी लाती हैं। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर शुभ और अशुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर रहेगा। 

shani margi in kumbh rashi from 15 november 2024 these zodiac sign will be lucky and these are unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
शनि कुंभ राशि में मार्गी- इन राशियों के लिए शुभ 
मेष
शनिदेव 15 नवंबर 2024 को आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। शनि की चाल में यह परिवर्तन शुभ प्रभाव डालेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि की मार्गी चाल से आपके धन, सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
shani margi in kumbh rashi from 15 november 2024 these zodiac sign will be lucky and these are unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ 
आपके लिए शनि मार्गी दसवें भाव में होंगे। आपके जीवन में खुशहाली और धन का आवागमन बना रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जीवन में संपन्नता आएगी। नौकरी में नए-नए मौके प्राप्त होंगे। किसी योजना में आपकी भागदारी सुनिश्चित होगी जहां से अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाबी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi from 15 november 2024 these zodiac sign will be lucky and these are unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आपकी राशि में शनि देव नवम भाव में 15 नवंबर के बाद से मार्गी होंगे। सफलता प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सभी तरह के इच्छाओं की पूर्ति शनि के मार्गी होने पर आपको मिलेगी। आपके लिए भाग्य का दरवाजा अब खुलेगा। छात्रों का उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi from 15 november 2024 these zodiac sign will be lucky and these are unlucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरी और व्यापार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके शत्रु की हार होगी। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। शनि का मार्गी होना आपकी आर्थिक स्थिति को पहले के मुकाबले मजबूती प्रदान करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed