फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद विशेष योग में शनिदेव इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, दिलाएंगे हर तरह के फायदे

Thu, 21 Sep 2023 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi after 30 years shash rajyog made these zodiac sign will be lucky
वैदिक ज्योतिष में शश राजयोग का बहुत ही खास महत्व होता है। शश राजयोग पंचमहापुरुष में से एक योग होता है।

Shani Margi 2023 And Shash Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। ग्रहों के संयोग से बनने वाला शुभ योग व्यक्ति के जीवन में सफलता और धन लाभ दिलाता है जबकि अशुभ योग के निर्माण से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आता हैं। वैदिक ज्योतिष में शश राजयोग का बहुत ही खास महत्व होता है। शश राजयोग पंचमहापुरुष में से एक योग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। कुंडली में शश राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत और भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। शश राजयोग बनने से कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को शश राजयोग का फायदा मिलने जा रहा है। 

shani margi in kumbh rashi after 30 years shash rajyog made these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
शनिदेव के द्वारा बना शश राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध होने जा रहा है। वृषभ राशि के जातकों के लिए शश राजयोग अचानक से धनलाभ के मौके दिलाने के संकेत है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्य स्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के मौके मिलेंगे और वेतन में वृद्धि प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए शश राजयोग वरदान साबित हो सकता है क्योंकि जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी में है उन्हें नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। 

Trigrahi Yog: 01 अक्तूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, होगी धन की वृद्धि
shani margi in kumbh rashi after 30 years shash rajyog made these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। आपकी राशि में शश राजयोग राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी की खरीदारी से आपके बैंक बैलेंस में इजाफा दिला सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत है। आपके द्वारा बनाई गइ योजनाएं सफल होंगी। प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बढ़ सकता है। मान-सम्मान में अच्छा इजाफा भी देखने को मिलेग और विदेश यात्रा भी संभव है। 

04 नवंबर को कुंभ राशि में होंगे शनिदेव मार्गी, इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, चमक उठेगा भाग्य
विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi in kumbh rashi after 30 years shash rajyog made these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
इस समय शनिदेव कुंभ राशि में ही विचरण कर रहे हैं और कुंभ राशि में ही शश राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में शनिदेव की विशेष कृपा कुंभ राशि के जातकों को मिलने की पूरी संभावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले ज्यादा धन लाभ के मौके मिलेंगे। नौकरी के लिहाज से कई तरह के बेहतर मौके मिलेंगे। आर्थिक रूप से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होगी। जीवन साथी और परिवार के बाकी सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed