Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि की मंद चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में हैं और इस समय वक्री चाल से चल रहे हैं, साल 2026 के अंत में शनि की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। 11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री से मार्गी होंगे। जिससे शुभ धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में धन लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इससे करियर-कारोबार में तरक्की के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, शनिदेव 11 दिसंबर 2026 को सीधी चाल यानी मार्गी हो जाएंगे जिससे लंबे समय से अटके हुए कामों में गति मिलेगी। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
Shani Margi 2026: शनि मार्गी होकर 30 साल बाद बनाएंगे धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:37 PM IST
सार
Shani Margi 2026: 11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री से मार्गी होंगे। जिससे शुभ धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में धन लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इससे करियर-कारोबार में तरक्की के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन