Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह पिता, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और करियर से जुड़े मामलों के कारक हैं, जबकि चंद्रमा मन, भावनाओं और माता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में आते हैं, तब व्यतिपात योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। 31 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 06:22 बजे सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग बनने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग के दौरान कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों को इस अवधि में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।
Vyatipat Yog: सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग बढ़ाएगा परेशानी, 4 राशियों को रहना होगा सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 PM IST
सार
Surya-Chandra Vyatipat Yog: 31 अगस्त 2026 को सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव से व्यतिपात योग बनने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का असर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के जातकों को इस दौरान करियर, धन और निजी जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन