ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। दिसंबर में शनि देव मार्गी होने वाले हैं। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और जब-जब शनि की चाल में बदलाव आता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं ऐसे में जब शनि वक्री से मार्गी होंगे तो लंबे समय से रुके हुए काम में तेजी आती है। इस दौरान करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में नए-नए अवसर मिलते हैं।
आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने का सबसे अच्छा प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा।
शनिदेव कब होंगे मार्गी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे। आपको बता दें कि शनिदेव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हुए थे। जो करीब 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 11 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे मार्गी होंगे। शनि 03 जून 2027 तक मीन राशि में मार्गी रहेंगे, फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे।
2 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
इन राशियों पर शुभ पड़ेगा शुभ प्रभाव
कन्या
शनि का मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित होगा। आर्थिक मामलों में आपको आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग योग बनेंगे।
3 of 4
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनिदेव की सीधी चाल आपके करियर को एक नई तरह की दिशा दे सकती है। नौकरी के तलाश पूरी होगी और इस दौरान नए तरह के संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा।। जो लोग व्यापार में हैं उनकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा इजाफा होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी।
4 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। शनि का मार्गी होना आपके लिए कई कामों में तेजी लाएगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।