फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Mangal Conjunction:शनि-मंगल युति लाएगी चुनौतीपूर्ण समय,इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Tue, 22 Jul 2025 11:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Shani Mangal Yuti Samsaptak Yog: 28 जुलाई को शनि-मंगल युति से अशुभ समसप्तक योग बन रहा है, जो तीन राशियों के लिए संकट का कारण बन सकता है। इस योग के प्रभाव से उन्हें धन, स्वास्थ्य और मानसिक शांति में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Shani-Mangal Conjunction Tough Times Ahead for These Zodiac Signs from July 28 in hindi
Shani Mangal Yuti - फोटो : adobe stock

Shani Mangal Yuti 2025 Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनका गोचर समय-समय पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करता है, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। इसी क्रम में 28 जुलाई को एक अशुभ योग बनने जा रहा है, जब मंगल ग्रह बुध की राशि कन्या में गोचर करेगा। इस दौरान शनि देव मीन राशि में स्थित रहेंगे। मंगल और शनि के आमने-सामने आने से समसप्तक योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में संघर्ष, बाधा और अशांति का संकेत माना जाता है।


Gajlakshmi Yog: सावन के अंतिम सोमवार को बनेगा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ
Hans Mahapurush Rajyog: गुरु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि को मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता
Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये खास चीजें, मिलेगा विशेष लाभ
इस समसप्तक योग का प्रभाव विशेष रूप से कुछ राशियों पर अधिक पड़ेगा। इन राशियों के जातकों को नौकरी और करियर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर तनाव, योजनाओं में रुकावट और अधिकारियों से टकराव जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने की आशंका है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ सकता है। ऐसे समय में सावधानी बरतना, सोच-समझकर निर्णय लेना और तनाव से दूर रहना बेहद जरूरी होगा।

Shani-Mangal Conjunction Tough Times Ahead for These Zodiac Signs from July 28 in hindi
किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि वालों को इस समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि शनि की साढ़ेसाती पहले से ही चल रही है और अब शनि-मंगल की युति भी बन रही है। यह समय मानसिक और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। इस अशुभ समय को शांतिपूर्वक पार करने के लिए शनि और मंगल के मंत्रों का जाप करें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Shani-Mangal Conjunction Tough Times Ahead for These Zodiac Signs from July 28 in hindi
नौकरी में परेशानी और अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए यह समसप्तक योग घाटे वाला साबित हो सकता है। गुरु और शुक्र आपकी राशि में स्थित रहेंगे, लेकिन मंगल और शनि करियर से जुड़े स्थानों पर प्रभाव डालेंगे। खासतौर पर जब शनि वक्री होंगे, तब नौकरी में परेशानी और अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। इस समय जॉब चेंज करने से बचें और कार्यस्थल पर विवादों से दूरी बनाए रखें। अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें और शांत रहकर स्थिति को संभालें। लाभ के लिए रत्न धारण करें और काले या लाल रंग के कपड़ों से परहेज़ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani-Mangal Conjunction Tough Times Ahead for These Zodiac Signs from July 28 in hindi
अचानक धन हानि की आशंका है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
28 जुलाई को बनने जा रहा समसप्तक योग कर्क राशि के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय सूर्य पहले से ही कर्क राशि में मौजूद हैं और 17 अगस्त को केतु के साथ दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। शनि भाग्य भाव में, मंगल तीसरे भाव में और राहु अष्टम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे एक साथ पांच ग्रहों का अशुभ योग बनेगा। इस योग का प्रभाव जीवन में तनाव बढ़ा सकता है, खासकर दांपत्य जीवन में कलह के योग हैं। साथ ही, अचानक धन हानि की आशंका भी बनी हुई है। इस दौरान संयम और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed