फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये खास चीजें, मिलेगा विशेष लाभ

Sun, 20 Jul 2025 05:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 20 Jul 2025 05:12 PM IST
सार

Kamika Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर कामिका एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी।

विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2025 offer these things to vishnu ji according to your zodiac sign
Kamika Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Kamika Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर कामिका एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 21 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। इसलिए 21 जुलाई 2025 को कामिका एकादशी है। खास बात यह है कि ये सावन की पहली एकादशी होगी जिस पर सावन के दूसरे सोमवार का संयोग बना हुआ है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी लाभ मिलता है। साथ ही मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि इस दिन श्रीहरि को कुछ खास चीजें अर्पित करने पर करियर, व्यापार, नौकरी, रिश्तों में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दौरान आप राशि के अनुसार भी विष्णु जी को चीजें चढ़ा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Kamika Ekadashi 2025 offer these things to vishnu ji according to your zodiac sign
Kamika Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock

कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें

 

  • मेष राशि के लोग कामिका एकादशी पर विष्णु जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं। इससे सभी अटके काम पूरे होते हैं।
  • वृषभ राशि के लोग एकादशी पर श्रीहरि को दूध से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।
  • मिथुन राशि वालों को एकादशी के दिन पूजा में तुलसी का पत्ता उपयोग करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
Kamika Ekadashi 2025 offer these things to vishnu ji according to your zodiac sign
Kamika Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • कर्क राशि वालों को एकादशी पर प्रभु को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। यह आपके करियर में उन्नति के योग का निर्माण करता है।
  • सिंह राशि वालों को भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में खुशियां वास करती हैं।
  • कन्या राशि के लोग एकादशी के दिन विष्णु जी को मोर पंख अर्पित करें। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती हैं और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2025 offer these things to vishnu ji according to your zodiac sign
Kamika Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • तुला राशि वालों को भगवान विष्णु को कौड़ी चढ़ानी चाहिए। यह आपके लिए लाभकारी होगा।
  • वृश्चिक राशि के लोग विष्णु जी को कुमकुम चढ़ाएं।
  • धनु राशि वाले पीले रंग के कपड़े भगवान विष्णु को चढ़ाएं। इससे भाग्योदय होता है।  
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2025 offer these things to vishnu ji according to your zodiac sign
Kamika Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • मकर राशि वालों को शमी का पत्ता विष्णु भगवान को चढ़ाना चाहिए। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  • कुंभ राशि के लोग पूजा में हल्दी का उपयोग करें। इससे गृह दोष से मुक्ति मिलती हैं। 
  • मीन राशि के लोग भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे रिश्तों में चल रही अनबन दूर होती हैं। 
 

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, शुभ योग और मुहूर्त



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed