फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar: मार्च में शनि का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, आपके जीवन पर ही नहीं देश दुनिया पर भी पड़ेगा प्रभाव

Sat, 02 Nov 2024 03:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

29 मार्च, 2025 को बृहस्पति की देवगुरु राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी और कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Shani Ka Rashi Parivartan on march negative impact on these zodiac signs
शनि 29 मार्च, 2025 को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : amar ujala

Shani Gochar 2025 Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनि को फल दाता भी कहा जाता है। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। शनिदेव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। वहीं, शनि तुला राशि में उच्च का होता है। इसलिए शनि तुला राशि वालों के लिए सदैव सुखद परिणाम लेकर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, यह हर ढाई साल में राशि बदलते हैं और 2025 में कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि जब भी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है।


शनि एक राशि में दोबारा आने के लिए करीब 30 वर्ष का समय लेते हैं। शनि 29 मार्च, 2025 को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी और कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। जिन राशि के जातकों पर शनि की साधे साढ़े साती शुरू होगी उनकी परेशानियों में इजाफा हो सकता है। चलिए इसी क्रम में जानते हैं कि शनि के मीन राशि में गोचर से किन राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Shani Ka Rashi Parivartan on march negative impact on these zodiac signs
मेष राशि के जातकों को नौकरी बदलने या स्थानांतरित करने की आवश्यकता हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि: शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसके बाद मेष राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में शनि का मीन राशि में गोचर मेष राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में कमी हो सकती है। इस दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचना भी उचित है। मेष राशि के जातकों को नौकरी बदलने या स्थानांतरित करने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आपकी बहस हो सकती है, जिससे तनाव हो सकता है और स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। 

Shani Ka Rashi Parivartan on march negative impact on these zodiac signs
शनि का गोचर आपके करियर के लिए खास अच्छा नहीं माना जा रहा है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि: शनि का गोचर आपके करियर के लिए खास अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आप पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। कार्यस्थल पर आपसे ऐसी गलतियां हो सकती हैं जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपको अपने वित्तीय जीवन के इस चरण में अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जब प्यार की बात आती है, तो यह अवधि आपके रिश्ते के लिए थोड़ी कठिन हो सकती है क्योंकि आपके अपने साथी के साथ बहस हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Ka Rashi Parivartan on march negative impact on these zodiac signs
अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि:  कर्क राशि के जातक शनि के राशि परिवर्तन के कारण काम के दबाव में रह सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान की भी संभावना है।  उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको कार्यस्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Shani Ka Rashi Parivartan on march negative impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि: शनि देव का 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शनि ढैया यानी पनौती शुरू होगी। परिवार से दूरी बढ़ सकती है।  परिवार में सामंजस्य की कमी होने के कारण कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी माताजी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है इसलिए आपको ध्यान देना होगा।  काम के सिलसिले में बहुत ज्यादा मेहनत करने पर ही सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed