वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण होता है। ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का होता है। नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और इस नक्षत्र के स्वामी राहु को माना गया है। इस प्रकार से एक ही नक्षत्र में शनिदेव और राहु दोनों ही विराजमान हैं। ऐसे में सभी राशि के जातकों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है। तीन राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर इसका सबसे ज्यादा शुभ असर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं तीन राशियां।
{"_id":"64c61c74e5c7dfee4f087d86","slug":"shani-dev-nakshtra-parivartan-positive-impact-on-these-rashi-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिदेव ने किया राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनिदेव ने किया राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
Sun, 30 Jul 2023 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
शनिदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो रहा है। भाग्य का साथ मिलने से आपके लगभग हर एक काम जल्द से जल्द पूरे होंगे और अचानक से धन लाभ के संकेत हैं। करियार और कारोबार में अच्छी उन्नति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई नया ऑफर मिल सकता है। वहीं जो लोग व्यापार में हैं उन्हें तरक्की मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन भी अच्छा साबित होगा। चारों तरफ आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होने से कोई बड़ा कार्य करने में सफल होंगे। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। जो लोग अविवाहित है उन्हें कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन और राहु के आधिपत्य वाले नक्षत्र में साथ होने से मकर राशि वालों के लिए हर लिहाज से समय शुभ ही साबित होने वाला होगा। आपके पास नए और अच्छे अवसरों की कोई कमी नहीं होगी ऐसे में आप अपनी काबलियत के बल पर सबकुछ हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे। समाज में मान सम्मान की वृद्धि देखने को मिल सकती है।