फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (31 July- 06 August): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 30 Jul 2023 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 july to 06 august 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस दौरान न सिर्फ निजी जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं आपके आसपास चल रही होंगी। जिनका हल निकालने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। कठिन समय में आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान बाजार में मंदी के साथ-साथ अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक राहत मिल पाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय लोगों को मिलाजुलाकर चलना ही बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई बड़ी गलती करने से बचें।। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंंतित रह सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

August Horoscope 2023: आपके लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

weekly horoscope saptahik rashifal 31 july to 06 august 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी। इस दौरान आप पााएंगे कि न सिर्फ आपके करियर और कारोबार से जुड़ी बल्कि निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं से आपको मुक्ति मिल रही है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। आप पाएंगे कि आपको अपने परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल रहा है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में इसमें कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपको सता सकती है।

तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ बड़े खर्च अचानक से आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कामकाज की व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए कम समय निकाल पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 31 july to 06 august 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवाा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली होने के कारण आप थोड़ा हताश और निराश रह सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र या कारोबार से जुड़े मामलों के साथ निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है।

इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। क्रोध में आकर बगैर सोचे समझे कोई भी बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके गलत बात-व्यवहार के कारण आपके सालों से बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जहां घरेलू समस्याएं सताएंगी तो वहीं युवाओं को प्रेम-प्रसंग में थोड़ा बहुत ऊंच-नीच देखने को मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा फल पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट चपेट लगने की आशंका है। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाकर सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 july to 06 august 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने कामकाज या फिर कहें अपने लक्ष्य से भटक सकता है। जिसके चलते उनके पास आया अवसर हाथ से निकल सकता है। इस सप्ताह आपको बेवजह की चीजों में मन भटकाने या फिर विवाद में पड़ने की बजाय अपने करियर-कारोबार पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह चीजों को कल पर टालने या फिर दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

आपकी यह यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है।

इस दौरान आपको अपने उमक्रम में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोग जितना अधिक श्रम करेंगे, उनके कार्य की गुणवत्ता उतनी बढ़ती हुई नजर आएगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान पूजा करते हुए द्वादश ज्योतिर्लिंग स्त्रोत का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 31 july to 06 august 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों का गुडलक इस सप्ताह खूब काम करेगा। आपका प्रभाव घर और बाहर दोनों जगह बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता में विस्तार होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही व्यवसाय से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील हो सकती है। व्यवसाय में विस्तार और बड़े लाभ से आपकी धाक मार्केट में बनेगी। यह समय आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या पुरस्कार मिल सकता है।

आम लोगों के बीच इनका प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी आपसे खुद समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। इस दौरान घर में भी पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। धार्मिक अनुष्ठानों से आप मन में शांति महसूस करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आप निश्चित होकर अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगे।

सेहत के साथ आपके संबंध भी बढि़या बने रहेंगे। आपको घर में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा तो बाहर आपके मित्रगण मददगार साबित होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक अर्पित करके भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed