फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2024: दिवाली बाद शनिदेव इन राशि वालों को कर देंगे मालामाल, मार्गी होने से तरक्की के बन रहे योग

Mon, 09 Sep 2024 01:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
shani dev margi in kumbh after diwali these zodiac sign will be lucky
Shani Margi 2024: शनि माग्री होंगे - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2024: सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ मार्गी और वक्री भी होते हैं। शनि जब भी राशि परिवर्तन करते हैं या फिर अपनी चाल में बदलाव लाते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। शनिदेव को ज्योतिष में कर्मफलदाता और न्याय के देवता हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और जून माह से वक्री अवस्था में हैं जो दिवाली के बाद मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने के कुछ राशि के लोगों पर विशेष कृपा मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली होंगी।  
shani dev margi in kumbh after diwali these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिवाली के बाद शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से नौवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग व्यापार आदि में लगे हुए हैं उन्हें भी कोई अच्छी डील प्राप्त हो सकती है जिससे अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। घर और परिवार में खुशियां व्याप्त होंगी। छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम की प्राप्त होगी। 

shani dev margi in kumbh after diwali these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
शनि देव का वक्री से मार्गी होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से चौथे भाव में मार्गी होंगे जिससे आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मकान, वाहन आदि की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा शनिदेव की द्दष्टि आपकी कुंडली के 10वें भाव पर पड़ रही है जिससे नौकरी के लिए आने वाला समय अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev margi in kumbh after diwali these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव हैं और शनि का मार्गी होना आपके लिए बहुत ही शुभ लाभदायक साबित होगा। शनिदेव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन का भाव होता है। ऐसे में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के संकेत हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नया काम मिलने में आपको आसानी होगी। व्यापार में कोई नया आइडिया कारगर साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed