फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Asta 2025: शनि राशि परिवर्तन करने से पहले होंगे अस्त, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ के अच्छे मौके

Sat, 18 Jan 2025 09:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। लेकिन उसके पहले शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे।

विज्ञापन
Shani Asta 2025  Know Shani Dev Special Grace on These Three Zodiac Signs
शनि 29 मार्च 2025 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Shani Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह होते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह और ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस साल शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। लेकिन उसके पहले शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे। शनि के राशि परिवर्तन, वक्री-मार्गी चाल और अस्त होने का प्रभाव देश -दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि 28 फरवरी को अस्त हो जाएंगे और 06 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशि वालों पर इसका विपरीत प्रभाव तो कुछ के भाग्य में बढ़ोतरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन-किन राशि वालों को लिए अच्छा रहेगा। 

Shani Asta 2025  Know Shani Dev Special Grace on These Three Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि का कुंभ राशि में संचरण के दौरान अस्त होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनि के अस्त होने से जो काम आपके धीरे-धीरे चल रहे थे वह अब जल्दी पूरे होंगे। कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। करियर में ऊंचे मुकाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। साथ ही आपके वेतन में वृद्धि के भी योग हैं। व्यापार से अच्छा खासा मुनाफा होगा। कोई नहीं डील आपको हासिल होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

Weekly Horoscope (20 to 26 January): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Shani Asta 2025  Know Shani Dev Special Grace on These Three Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के शनि का अस्त होना किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यो में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में तेजी देखने को मिलेगी। आपके काम की सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर होंगी। धन की बचत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्दि होगी।

Shani: कुंडली में इस स्थिति में शनि व्यक्ति को बनाते हैं धनवान और दिलाते हैं मान-सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Asta 2025  Know Shani Dev Special Grace on These Three Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना शुभ साबित होगा। अच्छे मौके मिलेंगे। काम जल्दी होंगे और सुचारू रूप से पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके शत्रु पराजित होंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी परेशानियां शनि के अस्त होने के साथ ही खत्म होंगी। प्रेम संबंधों में साथी का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed