Shani Ast 2024: न्याय के देवता और सूर्य पुत्र शनि दो दिन बाद कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि की चाल सीधे तौर पर सभी जातकों को प्रभावित करती है। जब भी सूर्य देव, शनि देव से 15 डिग्री पहले होते हैं तब शनिदेव अस्त माने जाते हैं। अस्त होने का अर्थ है प्रभावहीन हो जाना। अस्त का मतलब जब किसी ग्रह की शक्तियां कम हो जाती हैं या वह प्रभावहीन हो जाता है तो उसे अस्त होना कहते हैं। शनिदेव ने कुंभ राशि में 17 जनवरी 2023 को प्रवेश किया था। इस समय शनि शतभिषा नक्षत्र में हैं। अब दो दिन बाद यानि 11 फरवरी 2024 को शनि देव कुंभ में ही अस्त होने जा रहे हैं जो 18 मार्च 2024 तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त होने के साथ ही कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों के जीवन में समस्याएं बढ़ने वाली हैं।
शनि अस्त 2024: कल शनि हो जा रहे हैं अस्त, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन