फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 10 Feb 2024 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 10 Feb 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 feb 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह जल्दबाजी या लापरवाही के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। पूरे सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह संवेदनशील कहा जाएगा। ऐसे में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय नम्रता से पेश आएं और विवाद से बचें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बनी बात भी बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय- प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 feb 2024 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या काम की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह मानचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मनचाही चीजों के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों की संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस राह में आ रही अड़चनें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 feb 2024 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन

मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो उन्हें उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके साथी-संगी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाली साबित होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत से ही कारोबार में लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।

यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह शुभचिंतकों एवं स्वजनों की मदद से पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर कारोबार में मुनाफा और बढ़त के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 feb 2024 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। यह सप्ताह कांट्रैक्ट तथा कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। किसी शुभचिंतक की मदद से उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।

यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझौता हो सकता है। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उस राह में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपकी किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 feb 2024 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
सिंह

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस पूरे सप्ताह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपकी अतिरिक्त आय के योग बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशिया बनी रहेंगी।

उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed