फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Monthly Horoscope: महीने के इस दिन रहें संभलकर, 12 राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा?

Fri, 01 Sep 2023 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Sep 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
september monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-

संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं, मित्रों तथा संबंधियों से भी लाभ के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति उत्तम रहेगा। तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के फलस्वरूप झगड़े विवाद तथा कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
september monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
अपने सौम्य स्वभाव और ऊर्जाशक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
september monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
आर्थिक रूप से संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। लोग आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर छोड़ेंगे नहीं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
september monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
माह का आरंभ तो नई चुनौतियां पेश करेगा किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आये परिवर्तन के प्रभावस्वरूप आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए कार्य व्यापार में सफलता के योग। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान खरीदने का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके
विज्ञापन
september monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा अनुबंध हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब ना करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहें हो तो उसमें भी सफलता की संभावना रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। माह की 29-30 तारीख को रहें जरा बचके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed