फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Libra Horoscope 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे ये चार महीनें, पढ़ें सितंबर से दिसंबर तक का राशिफल

Wed, 03 Sep 2025 05:12 PM IST
श्वेता सिंह आनंद पाराशर, ज्योतिषाचार्य
आनंद पाराशर, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

Tula Rashifal: 2025 का यह अंतिम चतुर्मास तुला राशि के जातकों के लिए संतुलन, सौंदर्य और प्रगति का मिश्रण लेकर आएगा। शुक्र की कृपा से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा, रिश्ते और करियर में चमक आएगी। धैर्य, वाणी की मधुरता और सकारात्मक सोच आपके लिए इस साल की कुंजी होगी। 

विज्ञापन
Libra Horoscope 2025 September to December Tula Rashifal Career Business Love and Health Predictions
तुला राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला

Libra September To December Predictions: तुला राशि वायु तत्व की राशि है, जो संतुलन, सुंदरता और मेल-जोल की खासियत रखती है। तुला राशि के लोग शांति पसंद, समझदार और कूटनीतिक होते हैं। आपका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार या निर्णय में देरी आपकी परेशानियों का कारण बन सकती है।



2025 में आपकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक कौशल आपको हर क्षेत्र में सफल बनाएंगे। शुक्र ग्रह की कृपा से आपके कला, प्रेम और सामाजिक प्रभाव की ताकत बढ़ेगी, जो आपके लिए शुभ परिणाम लाएगी। वहीं, शनि ग्रह के प्रभाव से आपमें अनुशासन, धैर्य और दूरगामी सोच का विकास होगा, जो आपको स्थिरता और अच्छे नतीजे दिलाएगा।

यह भविष्यफल आपके चंद्र राशि के अनुसार बनाया गया है, इसलिए इसे अपनी चंद्र राशि के हिसाब से ही देखें। चंद्र राशि जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करती है और यह भविष्यफल अन्य ग्रहों की चाल और महादशा के प्रभाव से भी प्रभावित हो सकता है।

ग्रह का स्वामी: शुक्र
शुक्र, तुला राशि का मालिक, प्यार, खूबसूरती और सुख का ग्रह है। यह आपको आकर्षक, रचनात्मक और सामाजिक बनाता है। 2025 में शुक्र की मेहरबानी से आपके रिश्ते, करियर और सामाजिक जीवन में चमक आएगी, लेकिन वाणी पर संयम और आलस्य से बचना होगा।

Libra Horoscope 2025 September to December Tula Rashifal Career Business Love and Health Predictions
जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। आप अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

सितंबर 2025: सफलता और संयम का माह

मूल राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। आपके लिए अच्छी लाभ की स्थितियां बनी रहेगी। आपको अपनी सूझबूझ और बुद्धि का सही समय और सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। आपको अपने धैर्य और साहस को बनाए रखना चाहिए।

जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। आप अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ रूखापन रहने वाला है। अगर आप मधुर व्यवहार को अपनाते हैं तो आपके मन में एक अलग ही प्रकार की शांति बनी रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

भाई बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई मकान खरीदना चाहते हैं तो ऐसे कार्यों में आप पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपकी मां की ओर से आपके सहयोग प्राप्त होगा। परोपकारी कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आपकी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

प्रेम संबंधों में कुछ नकारात्मक वासना बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि कम रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में समस्याएं कुछ बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी दिखाई देगी। अनावश्यक वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल होगी।

Libra Horoscope 2025 September to December Tula Rashifal Career Business Love and Health Predictions
सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और परोपकारी कार्यों में रुचि आपको सम्मान दिलाएगी। - फोटो : adobe stock

विस्तार
सितंबर 2025 में, शुक्र और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति आपके लिए सफलता और समृद्धि का माहौल बनाएगी। आपकी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता आपको करियर और आर्थिक मामलों में लाभ दिलाएगी। धैर्य और साहस बनाए रखें, क्योंकि मेहनत से आपके कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी समस्याओं पर खर्च हो सकता है। वाणी में मधुरता और मधुर व्यवहार आपको मानसिक शांति देगा।

आर्थिक रूप से, उधार लेने से बचें और जमा पूंजी का उपयोग सावधानी से करें। परिवार में भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे मतभेद संवाद से सुलझाएं। माता का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और परोपकारी कार्यों में रुचि आपको सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में संयम रखें, और कोर्ट-कचहरी के मामलों में धैर्य बरतें। व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Libra Horoscope 2025 September to December Tula Rashifal Career Business Love and Health Predictions
सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें। - फोटो : adobe stock

उपाय

  • शुक्र को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद फूल मंदिर में चढ़ाएं।
  • स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए रोज सुबह 5 मिनट ध्यान करें।
  • परिवार में सौहार्द के लिए रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
  • संपत्ति और व्यापार में सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
विज्ञापन
Libra Horoscope 2025 September to December Tula Rashifal Career Business Love and Health Predictions
कार्यक्षेत्र के संबंध में नई योजनाएं शुरू हो सकती है। अपने मित्रों से लाभ कम होगा और हानि अधिक होगी। - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर 2025: नई सीख और प्रगति का माह

मूल राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना एक नई सीख लेकर के आने वाला है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो आपका विवाह तय हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ेगा। घूमने फिरने में मन अधिक लगेगा। लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में नई योजनाएं शुरू हो सकती है। अपने मित्रों से लाभ कम होगा और हानि अधिक होगी। आप अपनी पारिवारिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे।

धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। आपकी वाणी थोड़ी सी कठोर हो सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता को लाना चाहिए। भाई बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। आपको अपना धैर्य और साहस बनाए रखना चाहिए और किसी भी नकारात्मक स्थिति से खुद को बचाना चाहिए। आपकी मां की ओर से आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा।

समाज में ऊंचा उठने की इच्छा आपने हृदय में उत्पन्न हुई है इसलिए आपको उचित मार्ग पर ही चलना चाहिए और अपने माता-पिता से भी सलाह लेनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में अच्छे परिणाम दिखाई पड़ रहे हैं। परीक्षा परिणाम भी आपके अनुकूल आ सकता है। प्रेम प्रसंग में अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता में रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य घरेलू समस्याओं को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed