फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: इस सावन बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चार राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

Wed, 10 Jul 2024 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 Jul 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
sawan 2024 make auspicious yoga during sawan month these four zodiac sign will be lucky get blessings of shiva
Sawan 2024- भगवान शिव की प्रिय राशियां - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024 : सावन का महीना जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना, उपवास और मंत्रोचार किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव की उपासना का विशेष लाभ मिलता है और हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। आषाढ़ माह के खत्म होने के बाद सावन महीने की शुरूआत होती है। सावन में पूजा-पाठ और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आपको बता दें कि इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इसमें कई तरह के दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। सावन माह में कुछ राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं सावन माह में किन-किन राशियों के ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद रहेगा। 


 
sawan 2024 make auspicious yoga during sawan month these four zodiac sign will be lucky get blessings of shiva
सावन - फोटो : अमर उजाला

सावन माह में दुर्लभ संयोग 
शिवभक्तों को हर वर्ष सावन के महीने का इंतजार बेसब्री से होता है क्योंकि सावन में शिव उपासना बहुत ही फलदायी मानी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस तरह से सावन के महीना पूरे 29 दिनों का होगा। इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है, दरअसल इस बार सावन महीने की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है और समापन भी सावन के सोमवार पर होगी। 29 दिनों के सावन के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे। इसके अलावा सावन के महीने में ग्रहों, नक्षत्रों और योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। सावन माह में ग्रहों के संयोग से शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का निर्माण होगा। 

sawan 2024 make auspicious yoga during sawan month these four zodiac sign will be lucky get blessings of shiva
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सावन माह इन राशियों के लिए शुभ
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस पूरे माह में आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। आपके जो काम काफी दिनों से अटके हुए उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से तरक्की और धन अर्जित के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। व्यापार में पूरे महीने अच्छा मुनाफा होता दिखाई पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2024 make auspicious yoga during sawan month these four zodiac sign will be lucky get blessings of shiva
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों के लिए इस बार सावन महीना बहुत ही खास रहेगा। आपके जीवन में इस माह खुशियां ही खुशियां आएंगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा लाभ और ऊंचाइयों को हासिल करने में कामयाब होंगे। इस माह भगवान शिव की विशेष कृपा आपको मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है। 
विज्ञापन
sawan 2024 make auspicious yoga during sawan month these four zodiac sign will be lucky get blessings of shiva
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को सावन महीने में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होने से आपके अटके हुए काम इस माह जरूर पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में आपको कामयाबी मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आप धन अर्जित करने के कई सुनहरे आपके हाथ लगेंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed