फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: विशेष संयोग में आज से सावन का महीना आरंभ, इन राशि वालों की पूरी होंगी मनोकामनाएं

Tue, 04 Jul 2023 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 06:31 AM IST
विज्ञापन
sawan 2023 this year very auspicious yoga during sawan month these zodiac sign will be lucky
sawan 2023: अधिकमास के कारण सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2023: शिव भक्तों के लिए आज से अपने प्रिय और आराध्य देव भोलेभंडारी की पूजा-उपासना का सबसे बड़ा त्योहार सावन का महीना शुरू हो चुका है। हर साल शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय महीना होता है। सावन के महीने में हर दिन और विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में शिव आराधना करने पर भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाओं को भगवान शिव जल्द ही पूरा करते हैं। इस वर्ष सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। दरअसल सावन के महीने में अधिकमास के चलते इस वर्ष सावन का महीना एक बजाय दो महीनों तक रहेगा। इस तरह का संयोग 19 वर्षों बाद दोबारा से हो रहा है। इसके अलावा सावन के महीने में कुल  8 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। वहीं सावन के महीने कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होगा। 


Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग
Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग
sawan 2023 this year very auspicious yoga during sawan month these zodiac sign will be lucky
Sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन 2023 में शुभ संयोग
इस वर्ष का सावन का महीना 58 दिनों का होगा और सावन महीने की शुरुआत बहुत ही शुभ योग एन्द्र योग मे हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग में पूजा और शुभ कार्य करने पर धन में वृद्धि और कार्यों में उन्नति मिलती है। 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा और इस दौरान कई विशेष संयोग बनेगा। सावन के महीने में शश राजयोग, गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन योगों के बनने पर सावन के महीने में कुछ राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं।
sawan 2023 this year very auspicious yoga during sawan month these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ सिद्ध होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह की योजनाएं जल्दी ही पूरी होंगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए यह पवित्र महीना बहुत ही लाभदायक रहने वाला होगा। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। वहीं व्यापार में मुनाफा होने से आप बिजनेस की कोई योजना पर काम कर सकते हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं भगवान भोले भंडारी पूरी करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2023 this year very auspicious yoga during sawan month these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के ऊपर इस सावन भोलेभंडारी की विशेष कृपा रहने वाली होगी। करियर और कारोबार में लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति की खरीद-बिक्री से आपको अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन के संकेत है। आपका पुराना किसी को दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। 
विज्ञापन
sawan 2023 this year very auspicious yoga during sawan month these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
भगवान शिव की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक रूप से आपके लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। पूरे महीने धनु राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा और खुशनुमा रहता है। सरकारी नौकरी के प्रयास करने वाले जातकों इस सावन के महीने में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलन के संकेत हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed