फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: 30 वर्षों बाद बना विशेष संयोग, इस सावन 4 राशि वालों को मिलेगी भगवान शिव की विशेष कृपा

Thu, 06 Jul 2023 12:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
sawan 2023 during sawan month shani planet transit in kumbh rashi these zodiac sign
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन का पवित्र महीना जारी है। इस वर्ष सावन दो माह तक चलेगा। 4 जुलाई से 31 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही विशेष होता है। यह माह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में जो भी भक्त भोलेभंडारी की पूजा-आराधना करता है उसके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सावन के महीने में 30 साल बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। सावन के महीने में 30 वर्षों के बाद शनिदेव अपनी स्वयं का राशि कुंभ में मूल त्रिकोण राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह सावन का महीना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।
sawan 2023 during sawan month shani planet transit in kumbh rashi these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही लाभकारी और फलदायी रहने वाला होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस दौरान कई नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर में आपको तरक्की हासिल होगी। समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में आपका पूरा महीना गुजरेगा। सभी तरह के कार्यो में आ रही रूकावटें अब दूर होंगी। 
sawan 2023 during sawan month shani planet transit in kumbh rashi these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपको खुशियां ही खुशियां प्राप्त होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपका हर एक काम पूरा होगा। अचानक से धन लाभ की इच्छाएं पूरी होंगी। परिवार और संतान का सुख आपको मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की और वेतन में वृद्धि के योग हैं। अच्छी सेहत का लाभ पूरे सावन के महीने में आपको मिलेगा। बड़े लोगों से आपका संपर्क बनेगा। सावन के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2023 during sawan month shani planet transit in kumbh rashi these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सावन के महीने में सिंह राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी। कार्यो में प्रगति हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए अवसरों का प्राप्ति होगी। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। इनकम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। भगवान शिव आपकी हर एक मनोकामनाओं को जल्द ही पूरा करेंगे।
विज्ञापन
sawan 2023 during sawan month shani planet transit in kumbh rashi these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसने वाली है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी के लिए दरवाजे खुलेंगे। आपकी हर मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ हासिल होगा। 

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed