Saturn Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। ग्रहों की स्थिति न केवल व्यक्ति के स्वभाव बल्कि उसके कर्म, भाग्य और जीवन की दिशा को भी प्रभावित करती है। इसी क्रम में कर्म और न्याय के देवता शनिदेव 20 जनवरी को अपने ही स्वामित्व वाले नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के अधिपति स्वयं शनि हैं, इसलिए इस गोचर को विशेष रूप से शक्तिशाली और निर्णायक माना जा रहा है।
शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है। इस दौरान कई लोगों को करियर में रुकावट, नौकरी में अस्थिरता और कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं, जिन पर शनि का प्रभाव अधिक रहेगा।
Mangal Gochar: आज से शुरू होंगे इन पांच राशियों के अच्छे दिन, मंगल के गोचर से बनेगा त्रिग्रही और रूचक राजयोग
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि पर शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई प्रकार की परेशानियां ला सकता है। इस दौरान जातकों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी बात को लेकर विवाद या तकरार की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक असंतुलन महसूस होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इस समय नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार और अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
3 of 5
सिंह राशि
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ कठिन परिस्थितियां पैदा कर सकता है। जीवन में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है और लंबे समय से रुके हुए कार्य चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए नियमित दिनचर्या और सावधानी आवश्यक होगी।
4 of 5
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी यह समय सतर्कता की मांग कर रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और अचानक खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। व्यापार या निवेश से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। इस दौरान धैर्य और विवेक से काम लेना ही सबसे बेहतर उपाय माना जा रहा है।
5 of 5
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
- फोटो : adobe
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
शनिदेव की कृपा पाने और उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें। शनिवार के दिन जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता करना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके अलावा शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल से अभिषेक करें। इन उपायों को श्रद्धा और नियम के साथ करने से शनि से जुड़ी बाधाओं में कमी आ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।