फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के राशि बदलते ही पलटेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों के लिए 2025 रहेगा शानदार और कामयाबी से भरा

Sun, 24 Sep 2023 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Sep 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi these three zodiac sign will make lots of money and power
shani gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Saturn Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है। वहीं कुछ ग्रह व्यक्ति के जीवन में बहुत ही खास प्रभाव डालने वाले होते हैं। जिसमें शनि ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक से दूसरी राशि में प्रवेश के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं। शनि की धीमी चाल से इनका प्रभाव जातकों के जीवन में एक लंबे समय तक रहता है। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद हैं। शनि ग्रह 29 मार्च 2025 तक अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद रहेंगे, फिर इसके बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मीन राशि में साल 2027 तक विराजमान रहेंगे। शनि के साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशियों पर चल रही शनि की साढेसाती और ढैय्या से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से राशियां जिन्हें साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi these three zodiac sign will make lots of money and power
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों के लिए साल 2025 बहुत ही फायदे का साल साबित होने जा रहा है। साल 2025 के शुरू होने के बाद से सिंह राशि के जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके जीवन में कई तरह की खुशियां आने वाली होंगा। धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं उन्हें उसमें सफलताएं प्राप्ति होंगी। नौकरी से जुड़ी समस्याएं कम होने लगेंगी। 
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi these three zodiac sign will make lots of money and power
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
साल 2025 में शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसने वाली हैं। पूरे वर्षभर भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। कम मेहनत में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आपको धन प्राप्त करने के एक से बढ़कर एक मौके मिलेंगे। आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे क्योंकि आप जिस काम में अपना हाथ रख देंगे वह जरूर सफल होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी और प्रमोशन के बेहतरीन अवसर हासिल होंगे। व्यापार में अच्छी प्रगति और मुनाफा मिल सकता है। परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi these three zodiac sign will make lots of money and power
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
साल 2025 में मकर राशि के जातकों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में इस राशि के लोगों के बिगड़े काम धीरे-धीरे पूरे वर्ष पूरे होते रहेंगे। आत्मविश्वास और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से अच्छा धन लाभ मिलेगा। कारोबार करने वाले जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही फायदे वाला साल साबित होगा। नौकरी में तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सभी कार्य आपके जल्द से जल्द पूरे होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed