फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani 2024: जानिए शनि के अस्त होने पर किसे मिलेगा फायदा और किसे होगा नुकसान

Mon, 12 Feb 2024 03:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Feb 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
saturn combust in aquarius know good and bad impact on your signs
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफल दाता माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
11 फरवरी को शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफल दाता माना जाता है। शनि ग्रह व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। 11 फरवरी को शनि ग्रह का अपनी ही राशि में कुंभ में अस्त होना सभी राशियों के ऊपर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव को माना गया है ऐसे में शनि का स्वयं की राशि में अस्त होना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। 


कुंभ राशि में शनि अस्त
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती धनु राशि में समाप्त होने वाली है और मकर राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण कुंभ राशि में जारी है और जल्द ही दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं मीन राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ तुला और वृश्चिक राशि के जातक शनि की ढैय्या से मुक्ति हो जाएंगे। 
 
saturn combust in aquarius know good and bad impact on your signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

शनि के अस्त होने पर इन राशियों को होगा फायदा
मिथुन राशि 

शनिदेव 11 फरवरी से आपके नौवें भाव में अस्त हुए हैं। इस तरह से मिथुन राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा हासिल हो सकती है। इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अतिरिक्त आय के स्त्रोत मिलने में कामयाबी हासिल होगी। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग हासिल होगा। 

saturn combust in aquarius know good and bad impact on your signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनि आपके आठवें भाव पर अस्त हो चुके हैं। इस तरह से आपके लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जिन लोगों को अपनी नौकरी में परेशानियां चल रही है उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में कार्य आगे बढ़ सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपने पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn combust in aquarius know good and bad impact on your signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
शनि का अस्त आना आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में आपको इस दौरान कामयाबी का स्वाद चखने में कामयाबी हासिल हो सकती है। करियर में ऊचांइयों को प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद- बिक्री से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। काम के मामले में आपको संतुष्टि हासिल होगी। 
विज्ञापन
saturn combust in aquarius know good and bad impact on your signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
शनि के अस्त होने पर इन राशियों को हो सकता है नुकसान
मेष राशि

शनि का अस्त होना मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परिशानियों में इजाफा करवा सकता है। आपकी राशि में शनि 11वें भाव में अस्त होंगे जिसे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। काम-धंधे में नुकसान की संभावना है। साथ ही साथ कार्यों में तरह-तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का किसी प्रकार का विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा उसमें चुनौतियां आ सकती है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में हानि  से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव भी हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed