{"_id":"68ea074b21137e8bde09a171","slug":"samsaptak-yog-2025-shani-shukra-yog-lucky-zodiac-sign-impact-horoscope-prediction-in-hindi-2025-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsaptak Yog 2025: शनि और शुक्र से बनेगा समसप्तक योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Samsaptak Yog 2025: शनि और शुक्र से बनेगा समसप्तक योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:26 PM IST
सार
11 अक्तूबर को यानी आज शनि और शुक्र दो खास ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहें हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिनों की शुरुआत हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का समय-समय पर आपसी संबंध से कई तरह के राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। इन शुभ योग के चलते देश-दुनिया के साथ-साथ कई राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। 11 अक्तूबर को यानी आज शनि और शुक्र दो खास ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहें हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिनों की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं इस योग से किन-किन राशि वालों को तरक्की मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि और शुक्र के द्वारा बना समसप्तक योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके दैनिक जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में कुछ नए-नए तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं उनको प्रमोशन के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है।
3 of 4
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शुक्र और शनि से बना समसप्तक योग मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। लाभ के जबरदस्त अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में तरक्की के योग देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई जगहों पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके कारोबार में विस्तार होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समसप्तक योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह आपकी मेहनत के बल पर पूर होगा। आपको समाज में अच्छे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस योग के चलते निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।