{"_id":"572af5694f1c1bc5325cd51d","slug":"retrograde-planets-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?
Thu, 05 May 2016 01:52 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की दो तरह की गति बताई गई है मार्गी यानी सीधी चाल और वक्री यानी उलटी चाल। आमतौर पर ग्रहों की उलटी चाल को अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन दो ग्रह ऐसे हैं जो हमेशा उलटी चाल ही चलते हैं वह हैं राहु और केतु। इन दिनों ऐसी स्थिति बनी हुई है कि राहु केतु ही नहीं मंगल, गुरू और शनि भी उल्टी चाल रहे हैं। ज्योतिषशास्त्री मान रहे हैं ग्रहों की यह स्थिति शुभ संकेत नहीं है लेकिन ग्रहों का उलटा होना हमेशा बुरा नहीं होता है। कई ऐसे महान व्यक्ति हुए हैं जिनकी कुण्डली में वक्री ग्रह मौजूद हैं और इन्हीं ग्रहों ने उन्हें महान बनाने में सहयोग भी दिया।
वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?
2 of 6
श्यामा प्रसाद
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कुंडली में शनि और गुरु दोनों ग्रह वक्री हैं और दोनों ही कुंडली में आठवें घर में साथ बैठे हैं। आयु स्थान में इन दोनों ग्रहों के वक्री होने के कारण मध्यायु में ही इनकी मृत्यु हुई लेकिन इन दोनों ग्रहों की दशा में इन्होंने बड़ी सफलता भी हासिल की। शनि में शनि की दशा जब चली तब कोलकाता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने और फिर शनि में गुरु की दशा में इन्होंने जनसंघ यानी वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की।
वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?
3 of 6
ज्योति वसु
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की जन्मपत्री में भी दो ग्रह वक्री हैं बुध और गुरु वक्री अवस्था में हैं और एक दूसरे के सामने बैठे हैं। गुरू में मंगल की दशा के दौरान यह उपमुख्यमंत्री बने और बुध की दशा के दौरान यह मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?
4 of 6
लालू
लालू प्रसाद भी उन व्यक्तियों में से हैं जिनकी जन्मपत्री में दो ग्रह वक्री हैं। इन दोनों ग्रहों की दशाओं ने लालू प्रसाद यादव को बेहतरीन राजयोग का फल मिला। इनकी कुण्डली पर गौर करें तो गुरू और शुक्र दोनों ही ग्रह वक्री हैं और एक दूसरे से सातवें घर में बैठे हैं। इनकी राजनीतिक यात्रा पर गौर करने पर पता चलता है कि शुक्र में शुक्र की दशा के दौरान यह विधान सभा के सदस्य बने। इसके बाद शुक्र में गुरु की दशा ने इन्हें मुख्यमंत्री बनाया।
विज्ञापन
वक्री ग्रहों ने बनाया इन्हें महान, क्या आपकी कुंडली में भी हैं वक्री ग्रह?
5 of 6
जावेद अख्तर
राजनीति के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी वक्री ग्रहों ने लोगों को महान बनाया है इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जावेद अख्तर। इनकी जन्मपत्री में शनि और मंगल दोनों ग्रह वक्री स्थिति में साथ-साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।