फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   today Prediction Horoscope of 4 November 2026 Aaj Ka Rashifal in hindi

आज का राशिफल: इन 4 राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, बिजनेस में आ सकती हैं बड़ी परेशानियां

Wed, 04 Nov 2026 06:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:44 AM IST
सार

आज का राशिफल 4 नवंबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 

विज्ञापन
today Prediction Horoscope of 4 November 2026 Aaj Ka Rashifal in hindi
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी। इसके अलावा खरीदारी का मन बन सकता है। व्यापार में बंपर लाभ आपको मिलेगा। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के योग हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। मनचाहा कॉलेज आपको प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज कामकाज में सफलता मिल सकती है। कोई अटका काम मनचाहे तरीकों से पूरा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं।
बिजनेस में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। अपनी गोपनीय जानकारी दूसरों के साथ साझा करने से बचें। बिजनेस में आपको कुछ मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस समय कोई नई योजना शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बनेगा। आपका भाग्य आपका हर काम में साथ दे सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं, कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। घर के अधूरे काम पूरे होंगे। जरूरी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देंगे। किसी पुराने मामले से जुड़ी बाधा दूर करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। 

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। विवाह के प्रस्ताव आपके पास आएंगे। किसी समझौते या लेन-देन से पहले सभी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें। वहीं, संतान की पढ़ाई और संगति पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज धीरे-धीरे परेशानियों से राहत मिल सकती है।  ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय निजी बातें साझा करने में सतर्क रहें। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों को व्यापार में बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। परिवार के साथ मिलकर पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। निवेश से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों को आज करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खान-पान में लापरवाही न करें। हर काम में भाग्य का साथ होने पर मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि
मीन राशि वालों की आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना हो सकती है। धन लाभ होगा। मार्केट में अटका धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में माता की ओर से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और उनका सहयोग भी मिल सकता है।

साप्ताहिक लकी राशिफल: इन 4 राशि वालों के लिए खास रहेगा नवंबर का पहला सप्ताह, धन लाभ और सफलता के बनेंगे योग

दिवाली लकी राशिफल: कई वर्षों बाद दिवाली पर शुक्रादित्य-बुधादित्य योग का संयोग, इन 4 राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed