मेष राशि
जनवरी महीने की ज्योतिष गणना: नए साल के पहले महीने की किन तारीखों पर रहना है जरा बचके...
वृषभ राशि
राशि में गोचर कर रहे राहु और उन पर राशि स्वामी शुक्र की दृष्टि के प्रभाव स्वरूप उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। अपनी मेहनत तथा सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। 7, 8 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
आपके लिए जनवरी का माह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में राशि स्वामी बुध केंद्र भाव में गोचर करके अपनी राशि को पूर्ण दृष्टि से देख रहे हैं जिसके फलस्वरूप कई तरह के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही उतार-चढ़ाव का सामना अधिक करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 13, 14 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
संपूर्ण माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। शुभ ग्रह गोचर रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक करेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्र यदि पुलिस विभाग, सेना अथवा अन्य प्रशासनिक विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो उनके लिए कामयाबी का बेहतरीन अवसर रहेगा किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 16, 17 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ हो सकता है किंतु कार्यक्षेत्र में उन्नति तथा नौकरी में भी निरंतर प्रगति के योग बने रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो सुखद रहेगा। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति गहरी रूचि रहेगी दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। 14,15 तारीख को रहें जरा बचके।